फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   नोटिस के बाद भी नहीं जमा किया धन

नोटिस के बाद भी नहीं जमा किया धन

Sat, 17 Nov 2012 12:00 PM IST
Lakhimpur
Lakhimpur Updated Sat, 17 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
प्रधान, वीडीओ, तकनीकी सहायक से होना थी 2.17 लाख की वसूली
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। मनरेगा के तहत कराए गए कार्यों में अनियमितता बरतने व सरकारी धन के दुरुपयोग करने के आरोपी पाए गए प्रधान, ग्राम पंचायत अधिकारी व तकनीकी सहायक 217549 रुपये बीडीओ द्वारा वसूली को जारी नोटिस के बाद भी जमा नहीं किये।

बताते चले कि ग्राम खुजहा में वर्ष 2008-09 में मनरेगा के तहत तालाब खुदाई, सौंदर्यीकरण आदि के काम कराए गए थे। बताया जाता है कि उक्त कार्य हुआ ही नहीं जबकि इस कार्य के नाम पर धन निकाल लिया गया था। शिकायत पर डीएम द्वारा इस मामले की कराई गई जांच में तत्कालीन ग्राम पंचायत अधिकारी, ग्राम प्रधान और तकनीकी सहायक सरकारी धन के दुरुपयोग के दोषी पाए गए। यही नहीं जांच अधिकारियों ने उक्त तीनों पर क्रमश: 68777 रुपये, 68776 व 61133 रुपये वसूली के लिए निर्धारित किया। बीडीओ बेहजम ने उक्त रकम की वसूली को 26 अक्तूबर को तीनों को नोटिस जारी करते हुए तीन दिन के अंदर जमा करने के निर्देश दिए गए थे। जारी नोटिस में उक्त रकम अदा न करने पर सभी के खिलाफ प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराने के साथ ही उनसे भू-राजस्व की तरह सक्षम अधिकारी से वसूली आदेश पारित कराने की भी चेतावनी दी है। बावजूद इसके उक्त लोगों ने निर्धारित धनराशि जमा नहीं की।
विज्ञापन

-बाक्स-
शनिवार को बेहजम व मितौली का दौरा करेंगे। मामला संज्ञान में हैं। मौके पर जाकर आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
एसपी सिंह, परियोजना निदेशक, डीआरडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed