फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   पर्यटकों ने देखे वन्यजीव और पक्षी

पर्यटकों ने देखे वन्यजीव और पक्षी

Fri, 16 Nov 2012 12:00 PM IST
Lakhimpur
Lakhimpur Updated Fri, 16 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
पलियाकलां। दीपावली की छुट्टियों का समापन दुधवा घूमकर करने के इरादे से यहां आए दर्जनों पर्यटकों ने जंगल घूमकर यहां के दुर्लभ वन्यजीव एवं रंग-बिरंगे पक्षी देखे।
विज्ञापन

इससे पूर्व दुधवा नेशनल पार्क के नए सत्र के शुभारंभ के प्रथम दिन पं. उत्कर्ष द्विवेदी ने वैदिक मंत्र बोलकर पर्यटन अधिकारी ओंकार बंशीधर शुक्ला से हवन करवाया। इसके बाद पार्क के उपनिदेशक गणेश भट्ट ने लखनऊ से दुधवा आए एक पर्यटक की बच्ची रोली से पार्क के मुख्य द्वार का फीता कटवाकर पर्यटकों को जंगल घुमाने वाले हाथियों के रोचना तिलक किया और उन्हें प्रिय फल केले खिलाए। इस अवसर पर रेंज आफीसर सोनारीपुर सीकेपी चौधरी, वन दरोगा वीपी सिंह, वनरक्षक अनिल श्रीवास्तव सहित अनेक वन कर्मियों के अलावा दुधवा फाउंडेशन के सचिव सुनील जायसवाल एवं लखनऊ, लखीमपुर, शाहजहांपुर आदि शहरों से आए पर्यटक अनिल गुर्रानी, उदित गुर्रानी, अभिनव, निष्ठा, अपूर्वा, तान्या, आकृति, संजय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

यहां बता दें कि देश-विदेश से बड़ी संख्या में आने वाले पर्यटक यहां स्वच्छंद घूम रहे बाघ, तेंदुआ, गैंडा, चीतल, पाढ़ा, मगरमच्छ आदि अनेक वन्य जन्तु एवं सैकड़ों पक्षियों को देखकर गदगद होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

00000
दुधवा पहुंचने के रास्ते
-दिल्ली से शाहजहांपुर पलिया होते हुए दुधवा नेशनल पार्क।
-लखनऊ से बाया लखीमपुर-पलिया होते हुए दुधवा पार्क।
0000
पार्क का प्रवेश शुल्क
भारतीय के लिए प्रति व्यक्ति तीन दिन 100 रुपये, बच्चों के लिए प्रति तीन दिन 60 रुपये, विदेशियों के लिए प्रति व्यक्ति तीन दिन 800 रुपये, विदेशी बच्चों के लिए प्रति तीन दिन 700 रुपये।
0000
ठहरने के स्थान
दुधवा वन विश्राम भवन, थारू हट, डारमेट्री, सोनारीपुर, सोठियाना, किशनपुर और बनकटी वन विश्राम भवन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed