फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   दीपावली पर जगमगाएंगे राकेट लैंप, झालरें

दीपावली पर जगमगाएंगे राकेट लैंप, झालरें

Mon, 12 Nov 2012 12:00 PM IST
Lakhimpur
Lakhimpur Updated Mon, 12 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। बदलती जीवनशैली में भले ही टिमटिमाते दीयों की जगह अब जगमागाती झालरों ने ले ली हो, लेकिन दीपावली में अभी तक मिट्टी के दीयों की प्रासंगिकता ज्यों की त्यों बनी हुई है। रविवार को दीयों की बिक्री जमकर हुई है। हालांकि घरों की खूबसूरती में चारचांद लगाने के लिए विशेष प्रकार की झालरें बाजार में आई हैं।
विज्ञापन

दीपावली में अब एक दिन ही बचा है। तो बाजार में खरीददारी भी जोरों पर हो रही है। इस समय बाजार में बिजली से जलने वाली झालरों की धूम है। इसबार फूलपत्ती की बेल और आम, संतरा तथा अनार के फलों की बेल वाली झालरें बाजार में धूम मचा रहीं हैं इसके अलावा एलेडी लैंप और जै माता दी, श्री, ओम, तथा स्वास्तिक के चिन्ह वाली एलईडी लैंप बाजार में हैं इनकी बिक्री भी जोरों पर हैं। इलेक्ट्रिक झालर विक्रेता सोनू साहनी ने बताया कि रंग बिरंगी झालरों की ब्रिकी भी जमकर हो रही है। इन सबके बीच अभी तक मिट्टी के दीयों की प्रासंगिकता वैसी की वैसी ही है। मिट्टी के दीयों की खरीददारी जोरों पर है। दीये विक्रेता मीरपुर निवासी कि शन ने बताया कि वे दीपावली में दीयों की आपूर्ति पूरी नहीं कर पाते हैं वे मोहल्लों में ही दीये बेचते हैं। इनके अलावा गांधी विद्यालय चौराहे पर दीये की दुकान लगाए बैठे रामकुमार बताते हैं कि दीपावली का त्योहार दीयों से जुड़ा है चाहे जितनी झालरें लगा ली जाएं लेकिन दीयों की मांग कम नहीं पड़ सक ती है। मिट्टी के दीये जलाने से ही घर में सुख समृद्घि आती है। वे जितनी दीये बनाते हैं सब बिक जाती हैं।
विज्ञापन





बहनों को मिलेंगे हीरे और सोने चांदी केगिफ्ट
लखीमपुर खीरी। इस बार भइया दूज पर बहनों को महंगे गिफ्ट मिलने की उम्मीद है। कई लोगों ने भइया दूज पर बहनों को देने के लिए हीरे से जड़े तथा सोने चांदी के आभूषण गिफ्ट में देने के लिए पैक कराए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

महंगाई से भले ही लोग परेशान दिख रहें हों लेकिन त्योहारों पर इसका फर्क नहीं है। भइयादूज के लिए इस बार बहनों को महंगे गिफ्ट देने की तैयारी हो रही है। शहर के व्यापारी अनिरुद्घ मेहरोत्रा ने बताया, कि उनके यहां कई लोगों ने बहनों को देने के लिए हीरे से जड़े कंगन व सोने चांदी की ज्वैलरी पैक कराई है। धनतरेस पर हीरों की ब्रिकी ज्यादा हुई है। इनके अलावा गुड्डू रस्तोगी ने बताया कि उनकेयहां भी बहनों को गिफ्ट देने के लिए लोगों ने सोने और चांदी की ज्वैलरी गिफ्ट पैक कराएं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed