{"_id":"121-53474","slug":"Lakhimpur-53474-121","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालाब में मिला किशोरी का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तालाब में मिला किशोरी का शव
Lakhimpur
Updated Fri, 19 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तिकुनियां। कोतवाली अंर्तगत ग्राम सेहनखेड़ा में रात में शौच को गई एक किशोरी का शव तालाब में मिला। परिजनों ने उसकी हत्या की आशंका जताई है। वारदात की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम को भेजा है।
कोतवाली से दो किमी दूर ग्राम पंचायत सेहनखेड़ा में मजरा ग्राम नयापुरवा निवासी एक व्यक्ति की 14 वर्षीय पुत्री पास के तालाब पर रात को शौच के लिए गई थी। जब वह नहीं लौटी तो परिजनों ने तलाश की। ग्रामीणों ने सुबह छह बजे तालाब के किनारे किशोरी का शव देखा। खबर लगने पर सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। मृतका की मां ने बताया कि वह पूर्व माध्यमिक स्कूल में कक्षा छह की छात्रा थी।
ग्राम प्रधान अनवर खां ने बताया कि घटना निंदनीय है। कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक भगवानचंद ने बताया शव को पीएम के लिए भेजा है। पीएम रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।