फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   पलिया सीएचसी के वार्ड में गंदगी मिली

पलिया सीएचसी के वार्ड में गंदगी मिली

Sat, 01 Sep 2012 12:00 PM IST
Lakhimpur
Lakhimpur Updated Sat, 01 Sep 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
प्रभारी मंत्री ने किया निरीक्षण, कई निर्देश दिए
विज्ञापन

सफाई कर्मी को सस्पेंड करने के निर्देश
पलियाकलां। उत्तर प्रदेश के नागरिक सुरक्षा, स्टांप मंत्री और सपा के जिला प्रभारी मंत्री मनोज पारस ने शुक्रवार को यहां पहुंचकर सीएचसी का निरीक्षण किया। वार्ड में गंदगी और शिकायत मिलने पर उन्होंने सीएचसी प्रभारी से नाराजगी जताई और सफाई कर्मी को सस्पेंड करने के निर्देश दिए।
श्री पारस क्षेत्र के निरीक्षण पर यहां आए थे। उन्होंने यहां आकर सीएचसी का जायजा लिया। वार्ड में गंदगी देख वह बिफर पड़े। कई शिकायतें भी सामने आईं, जिस पर उन्होंने सीएचसी प्रभारी डॉ. आरएस मधौरिया से नाराजगी जाहिर की। उन्होंने प्रभारी से कहा कि रवैया सुधार लें नहीं तो उन पर कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने सफाई कर्मी को सस्पेंड करने के निर्देश भी सीएचसी प्रभारी को दिए। उन्होंने कहा कि अस्पताल आम लोगों की सुविधा के लिए है सभी को सही तरीके से सुविधाएं मिलें। इसके बाद उन्होंने पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की और उनकी समस्याएं जानी। उन्होंने कार्यकर्ता से कहा कि सपा सरकार जनता के लिए तमाम सुविधाएं और योजनाओं का संचालन कर रही है। कार्यकर्ता इसे जनता तक पहुंचाएं। इसके बाद वह लगदाहन गांव में हो रहे कटान को देखने और वहां के लोगों से मुलाकात के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन

इस दौरान सपा के प्रदेश सचिव डीपी यादव, पूर्व विधायक कृष्ण गोपाल पटेल, ब्लाक प्रमुख गुरुप्रीत सिंह जार्जी, जिला अध्यक्ष लोहिया वाहिनी गुडडू यादव, छात्र सभा जिला अध्यक्ष मुन्ना यादव, जिला सचिव रामपाल सिंह, विधान सभा अध्यक्ष आरिफ खां, महेंद्र्रपाल गुप्ता, बरातीलाल, जितेंद्र यादव, तारा चंद गुप्ता, गौरव गुप्ता, किशोरी देवी, तरुन यादव, दिनेश यादव, आशीष नसीमा बेगम, सरिता सिंह, दुर्गादेवी, श्री कृष्ण भास्कर आदि तमाम सपा नेता साथ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

00000
राज्यमंत्री ने शिव मंदिर में टेका मत्था
गोला गोकर्णनाथ। राज्यमंत्री मनोज कुमार पारस ने शिव मंदिर में मत्था टेका और कार्यकर्ताओं से आगामी चुनाव में अभी से जुट जाने को कहा।
मंत्री सीधे शिव मंदिर पहुंचे जहां पूजा-अर्चना की। सपा के राष्ट्रीय महासचिव, पूर्व सांसद रवि प्रकाश वर्मा के आवास पर कार्यकर्ताओं की बैठक में उन्होंने लोकसभा चुनाव 2014 पर चर्चा करते हुए अभी से जुट जाने को कहा। उन्होंने कहा कि सपा कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर पार्टी की नीतियां जन-जन तक पहुंचाएं। ताकि केंद्र में सपा की सरकार बन सके।
इस मौके पर पूर्व विधायक कृष्ण गोपाल पटेल, नितिन तिवारी, बालकृष्ण बल्लू, गोपाल शुक्ला, डॉ अमितांशु मिश्र, मनीष भारती, जमाल अहमद राईन, मनोज त्रिवेदी, रज्जन खां, नरेंद्र मेहन, वत्सल तिवारी, धीरज शर्मा, धर्मेंद्र सिंह, शिव कुमार वाजपेयी, आकाश सक्सेना, आलोक बाल्मीकि, अजय जायसवाल, सुशील पांडे, रवि लोहिया सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इधर, राज्यमंत्री श्री पारस के यहां आने पर सपा नेता लोकेश गुप्ता के नेतृत्व में तमाम लोगों ने लखीमपुर रोड ज्ञान दुग्ध डेयरी के पास काफिले के रूप में पहुंच कर उनका फूल-मालाओं से लादकर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed