{"_id":"1-49920","slug":"Lakhimpur-49920-121","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवारों ने ग्रामीण को लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवारों ने ग्रामीण को लूटा
Lakhimpur
Updated Sun, 26 Aug 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने तीन संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया
संसारपुर/गोला गोकर्णनाथ। हैदराबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत नहर मार्ग पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने बैंक से रुपया निकाल कर घर जा रहे ग्रामीण पर चाकु ओं से प्रहार कर हजारों की नगदी छीन ली। पुलिस ने तीन संदिग्ध लोगों को बाइक सहित हिरासत में लिया है।
मैलानी थाना क्षेत्र के ग्राम सौंखिया निवासी अशोक कुमार तिवारी संसारपुर स्थित इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक से 12हजार रुपये निकालकर साइकिल से घर लौट रहे थे। बताया जाता है कि नहर मार्ग पर राजेपुर पुलिया के पास पीछे से आए बाइक सवार तीन बदमाशों ने रोक लिया और बैंक से निकाली नगदी के बाबत पूछताछ की। इस पर श्री तिवारी ने विरोध किया तो बदमाशों ने गर्दन और चेहरे पर चाकुओं से प्रहार कर गंभीर घायल कर दिया और पैंट की टिकट पाकेट में रखे 12हजार रुपये लूटकर फरार हो गए।
पीड़ित के शोर मचाने पर निकल रहे राहगीरों ने पीछा करते हुए संसारपुर पुलिस चौकी को सूचना दी जिस पर चौकी इंचार्ज ने मौके पर पहुंचकर घायल अशोक तिवारी को सामुदायिक स्वाथ्य केंद्र भिजवाया। सूचना पाकर हैदराबाद एसओ देवेश कुमार शर्मा दल-बल के साथ पहुंच गए और सुरागरसी लगाकर गांव गुलाबनगर के बाहर तीन संदिग्ध लोगों को मय बाइक हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मालूम हो कि संसारपुर बैंक में सीसी कैमरे न लगे होने के कारण इस तरह की लूट की घटनाओं में मदद नहीं मिल पाती है जिससे आए दिन लुटेरे बैंक ग्राहकों को अपना शिकार बना लेते हैं।