{"_id":"1-49001","slug":"Lakhimpur-49001-121","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली के तार की चपेट में आकर बालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली के तार की चपेट में आकर बालक की मौत
Lakhimpur
Updated Tue, 14 Aug 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्ता। मितौली थाना क्षेत्र के गांव अबगांवा में एलटी लाइन का तार टूटकर एक बालक पर गिर गया, जिसकी चपेट में आकर उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के बावजूद बिजली विभाग का कोई कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा, जिससे लोगों में नाराजगी है।
अबगांवा निवासी कमाल अली का 12 वर्षीय पुत्र शहादत अली सोमवार की दोपहर घर से निकला था। कुछ देर बाद वह घूरे के पास बैठा था। इसी दौरान अचानक एलटी लाइन का तार टूटकर उसके ऊपर गिर गया। उसे संभलने का मौका भी नहीं मिला और करंट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसकी सूचना विद्युत उपकेंद्र मितौली को दी गई, लेकिन कई घंटे बीत जाने के बाद भी कोई विभागीय अधिकारी या कर्मचारी मौके पर तार जोड़ने नहीं पहुंचा। इससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। वहीं मृतक के पिता कमाल अली ने पुलिस को सूचना देकर शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग की है।