फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   थारूओं ने सपा नेता को घेरा

थारूओं ने सपा नेता को घेरा

Tue, 31 Jul 2012 12:00 PM IST
Lakhimpur
Lakhimpur Updated Tue, 31 Jul 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
स्कूल आधिपत्य का मामला
विज्ञापन

अफसरों ने दोनो पक्षों को समझाकर सुलझाया विवाद
चंदनचौकी। आदिवासी क्षेत्र के प्रमुख कस्बा चंदनचौकी में एक स्कूल के स्वामित्व को लेकर सोमवार को काफी विवाद हुआ। स्कूल पर आधिपत्य जमार्ने आइं हरगांव, सीतापुर की सपा नेत्री आरपी चौधरी का सैकड़ों थारू आदिवासियों ने घेराव कर जबर्दस्त नारेबाजी की। बाद में पहुंचे उपजिलाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक एवं ब्लाक प्रमुख ने दोनों पक्षों को समझाकर विवाद शांत कराया।
ज्ञात हो कि चंदनचौकी में करीब छह वर्ष पूर्व खोले गए एसएम पब्लिक स्कूल का नाम बदलकर जनजातीय सेवक समाज विद्यालय रखकर कुछ लोगों ने नया प्रबंधतंत्र खड़ा कर दिया था। जिसकी प्रबंधक हरगांव, सीतापुर से विधायक का चुनाव लड़ चुकीं आरपी चौधरी और अध्यक्ष उसी विद्यालय में शिक्षक रह चुके राममूर्ति राठौर बने। सोमवार को जब सपा नेत्री आरपी चौधरी उक्त विद्यालय पर अपना आधिपत्य स्थापित करने पहुंचीं तो पूर्व प्रबंध तंत्र से जुड़े सैकड़ों आदिवासी थारूओं ने ट्रैक्टर ट्रॉलियों से मौके पर पहुंचकर सपा नेत्री का घेराव कर जबर्दस्त नारेबाजी शुरू कर दी। इसकी सूचना जब पुलिस को मिली तो चंदनचौकी कोतवाली के एसआई खुशीराम तत्काल मौके पर पहुंचे और भीड़ को शांत करने का प्रयास किया। आदिवासियों के जबर्दस्त आक्रोश को देखते हुए उन्होंने उच्चाधिकारियों को भी इसकी सूचना दे दी, जिसके बाद उपजिलाधिकारी विजय बहादुर, सीओ नितेश सिंह मौके पर पहुंचे। उधर, पुलिस अधीक्षक राजेंद्र सिंह ने भूतनाथ मेला ड्यूटी में गोला गए कोतवाली प्रभारी त्रिभुवन दत्त मिश्रा को भी तत्काल चंदनचौकी पहुंचने का आदेश दिया। इस पर वे भी वहां पहुंच गए।
विज्ञापन

विवाद बढ़ता देख किसी ने इसकी सूचना पलिया ब्लाक प्रमुख सपा नेता गुरप्रीत सिंह जार्जी को दे दी। इस पर वे भी तत्काल चंदनचौकी पहुंच गए और उन्होंने दोनो पक्षों को काफी समझाया। इस पर सपा नेत्री आरपी चौधरी ने न्यायालय में लगी छह अगस्त की तारीख तक कोई कब्जा संबंधी विवाद न खड़ा करने का आश्वासन दिया। उधर, इस मौके पर मौजूद थारू ग्राम मसान खंभ के प्रधान शिवचरन राना, प्रधान चंदनचौकी रामाधार राना, धुसकिया प्रधान रामबरन, बरवटा प्रधान बाबाराम, सूरमा प्रधान और उप्र राज्य स्तरीय वनाधिकार निगरानी समिति सदस्य रामचंद्र राना, पूर्व जिला पंचायत सदस्य लीला देवी, पूर्व प्रधान मिथलेश, छेद्दू चौधरी, बिट्टू राना सहित एसएम पब्लिक स्कूल प्रबंधक पशुपति नाथ वर्मा, अध्यक्ष रामभरोसे राना और सैकड़ों आदिवासी महिला-पुरुषों ने ब्लाक प्रमुख और एसडीएम की बात मानते हुए विवाद को शांत कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed