फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   कुकिंग गैस को लेकर हंगामा

कुकिंग गैस को लेकर हंगामा

Mon, 30 Jul 2012 12:00 PM IST
Lakhimpur
Lakhimpur Updated Mon, 30 Jul 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
पुलिस की निगरानी में हुआ वितरण
विज्ञापन

महीनों की बुकिंग के बाद भी नहीं मिल रही है गैस
लग रही लंबी लाइनें, कालाबाजारी में कमी नहीं
पलियाकलां। घंटों लाइन लगाने के बाद भी कुकिंग गैस न पाने पर उपभोक्ताओं ने गोदाम पर हंगामा काटा। बाद में पुलिस की देखरेख में गैस का वितरण हुआ।
शहर में भारत पेट्रोलियम की महज एक गैस एजेंसी है। पूरे शहर की गैस आपूर्ति इसी से होती है। जुलाई महीने में गैस एजेंसी आपूर्ति में फेल नजर आने लगी है। यहां महीनों की बुकिंग के बाद भी लोगों को गैस नहीं मिल पा रही है। रोजाना गोदाम पर लंबी-लंबी कतारें लग रहीं हैं, लेकिन इसके बाद भी लोग गैस नहीं पा रहे हैं। आज घंटों लाइन में खड़े होने के बावजूद गैस नहीं मिली तो उपभोक्ताओं का सब्र टूट गया और उन्होंने जमकर हंगामा किया। पुलिस की निगरानी में लोेगों को गैस मुहैया करानी पड़ी।

बीएचएल कालोनी निवासी शिवदर्श यादव ने बताया कि उन्होंने दस जून को गैस बुक कराई थी लेकिन आज तक उन्हें गैस नहीं मुहैया कराई गई। अनिल गुप्ता ने बताया कि उन्होंने तीन जुलाई को बुकिंग कराई थी लेकिन वह भी इसे अभी तक नहीं पा सके हैं। इसी तरह श्री भगवान ने 18 और रमेश ने दस जुलाई को बुकिंग कराई। इनमें से किसी को गैस की रिफिल नहीं मिली। ये हाल सिर्फ इन्हीं एक दो लोगों के नहीं बल्कि सभी उपभोक्ताआें का है। सवाल उठता है कि फिर गैस पा कौन रहा है। उपभोक्ताओं की माने तो गोदाम से वह भले ही एक सिलेंडर के लिए तरस रहे हों लेकिन उन्हीं के सामने कालाबाजारी करने वाले लोग रिक्शों पर कई-कई सिलेंडर खुलेआम ले जा रहे हैं। एजेंसी के लोगों पर इस बात का कोई फर्क नहीं पड़ रहा है कि पहले उपभोक्ताओं को गैस मुहैया कराएं। कालाबाजार में गैस रिफिल की कीमत सात से आठ सौ के बीच है। मजबूरन लोग मंहगे दामों में गैस खरीद रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed