{"_id":"1-41086","slug":"Lakhimpur-41086-121","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज से सवारी भर रहे वाहनों पर अंकुश लगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज से सवारी भर रहे वाहनों पर अंकुश लगे
Lakhimpur
Updated Thu, 10 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। उत्तर प्रदेश अनुबंधित बस ओनर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बुधवार को कोतवाली प्रभारी को ज्ञापन देकर रोडवेज के निकट से निजी वाहनों के सवारियों भरने पर अंकुश लगाने की मांग की।
संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि लखीमपुर डिपो से उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम में 45 अनुबंधित बसें चलती हैं। संचालित सभी बसों के अनुबंधित होने के कारण उनकी आय भी निर्धारित है, लेकिन बस स्टेशन के दोनों गेटों से अनाधिकृत रूप से निजी वाहन सवारियां भरते हैं, जिससे रोडवेज की आय प्रभावित होने के साथ ही सरकारी राजस्व की भी हानि हो रही है। ज्ञापन में इस पर अंकुश लगाने की मांग की गई है।
ज्ञापन पर अध्यक्ष इंद्रपाल सिंह राना, रामकिशोर मिश्रा, डॉ. राकेश शर्मा, रीतेश श्रीवास्तव, वकील अहमद आदि के हस्ताक्षर हैं।