{"_id":"1-40906","slug":"Lakhimpur-40906-121","type":"story","status":"publish","title_hn":"गायत्री महायज्ञ का समापन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गायत्री महायज्ञ का समापन
Lakhimpur
Updated Tue, 08 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खीरी टाउन। लखीमपुर रोड स्थित बूढ़ी माता मंदिर में शांति कुंज हरिद्वार के तत्वावधान में चल रहे पंच कुंडीय गायत्री महायज्ञ और संस्कार समारोह का समापन हो गया। तीन दिवसीय यह आयोजन प्रज्ञा मंडल खीरी टाउन की ओर से किया गया। इसमें पहले दिन भव्य कलश यात्रा निकाली गयी। जिसमें गायत्री परिवार के साथ-साथ तमाम भक्तों ने हिस्सा लिया। दूसरे दिन मंदिर परिसर में देवी जागरण हुआ। कार्यक्रम के अंतिम दिन शनिवार को दिन में यज्ञ और भंडारे का आयोजन हुआ। देर शाम को दीप यज्ञ आयोजित किया गया। रात में प्रवचन के साथ गायत्री महायज्ञ और संस्कार समारोह का समापन हो गया।
विज्ञापन