फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   ‘सपा की भ्रमित करने वाली है योजनाएं’

‘सपा की भ्रमित करने वाली है योजनाएं’

Tue, 08 May 2012 12:00 PM IST
Lakhimpur
Lakhimpur Updated Tue, 08 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
गोला में कांग्रेस का कार्यकर्ता सम्मेलन, कई मुद्दों को उठाया
विज्ञापन

गोला गोकर्णनाथ। पूर्व विधायक अरविंद गिरि ने आज यहां कहा कि सपा की घोषणाएं छलावा साबित हो रही हैं जिससे सभी अपने को ठगा महसूस कर रहे हैं।
उन्होंने स्वयं अथवा परिवार से किसी को भी नगर पालिका परिषद का चुनाव न लड़ाने का ऐलान किया।
शिवम काम्पलेक्स परिसर में डॉ मूलचंद मिश्र की अध्यक्षता में हुए कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष, पूर्व विधायक कमाल अहमद रिजवी ने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्द्धन करते हुए अरविंद गिरि के नेतृत्व की प्रशंसा की।
पूर्व मंत्री बंशीधर राज ने कहा कि यहां के कार्यकर्ता भाग्यशाली हैं जिन्हें अरविंद जैसा जुझारू व्यक्तित्व मिला है।
पूर्व विधायक और विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी रहे अरविंद गिरि ने कहा कि उन्होंने सदैव कार्यकर्ताओं के दम पर जनहित के लिए संघर्ष किया है और भविष्य में करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि वे चुनाव हारे नहीं है लेकिन आरएसएस के मिशन 2012 को फेल करने और सपा की लोक लुभावन घोषणाओं से उनका नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि जानबूझकर कांग्रेस का वोट बसपा में डलवाया गया ताकि लोकसभा चुनाव 2014 में कांग्रेस प्रत्याशी मजबूत न हो सके। सम्मेलन को लखीमपुर के पूर्व पालिकाध्यक्ष अवधेश मिश्रा, ज्योति प्रसाद तिवारी, रामरतन तिवारी, जगदीश दीक्षित, बैजनाथ अगिभनहोत्री हादीहसन खां, शिवनंदन वर्मा, राजेंद्र सिंह भदौरिया आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन

इस मौके पर बिजुआ के पूर्व ब्लाक प्रमुख दाताराम भार्गव, कुंभी प्रमुख प्रतिनिधि रामनरेश यादव, प्रधानपति हजरत अली मंसूरी, विश्वनाथ सिंह, नरेश सिंह तोमर, मूलचंद वर्मा, प्रहलाद पटेल, राममूर्ति शुक्ला, शहजेंद्र दीक्षित, प्रेम वर्मा, बलकार सिंह, राजवीर सिंह उर्फ टट्टू, स्वरूप सिंह सहित तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed