फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   नेशनल हाइवे पर लावारिस मिला वाहन

नेशनल हाइवे पर लावारिस मिला वाहन

Tue, 08 May 2012 12:00 PM IST
Lakhimpur
Lakhimpur Updated Tue, 08 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
उचौलिया (नेटवर्क)। चौकी क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक वाहन लावारिस हाल में मिला है। बताया जाता है कि शाहजहांपुर की ओर से सीतापुर की ओर जाते समय रोड पर खराब होने पर ठीक न होने के कारण इसमें सवार लोग वाहन को सड़क पर ही छोड़ कर चले गए। पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक उचौलिया चौकी क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव कोटरा के निकट हाइवे को फोरलेन बनाने का प्रोजेक्ट पूरा कर रहे इरा कंपनी के प्लांट के पास शनिवार देर शाम को एक वाहन खराब हो गया। उसमें सवार लोगों ने एक मैकेनिक बुलाकर वाहन ठीक कराने की कोशिश की लेकिन ठीक न होने पर गाड़ी मौके पर छोड़ कर चले गए।
विज्ञापन

बताया जाता है कि वाहन में दो लोग सवार थे। सूचना पर पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर किसी के वाहन लेने न आने पर लावारिस में दाखिल कर लिया है। पुलिस के मुताबिक वाहन से कोई भी सामान बरामद नही हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed