{"_id":"1-40675","slug":"Lakhimpur-40675-121","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए रोस्टर के हिसाब से मिलेगी बिजली ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए रोस्टर के हिसाब से मिलेगी बिजली
Lakhimpur
Updated Sat, 05 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। बिजली विभाग ने जिले में विद्युत आपूर्ति का रोस्टर बदला है। अब शहरी क्षेत्रों में 18 घंटे और ग्रामीण क्षेत्रों में 10 घंटे विद्युत आपूर्ति की जाएगी।
अधिशाषी अभियंता ब्रजमोहन ने बताया कि नए रोस्टर के हिसाब से ग्रामीणों क्षेत्रों में प्रथम सप्ताह रात्रि 10 बजे से प्रात: आठ बजे तक और द्वितीय सप्ताह प्रात: नौ बजे से शाम 7 बजे तक कुल दस घंटे विद्युत आपूर्ति की जाएगी। इसके अलावा मुख्यालय पर प्रात: नौ बजे से शाम 5 बजे तक तथा शाम सात बजे से प्रात: पांच बजे तक कुल अठारह घंटे विद्युत आपूर्ति की जाएगी। उन्होंने बताया आपात कालीन कटौती पावर कारपोरेशन के निर्देश पर मुरादाबाद से की जाती है। कंट्रोल मुरादाबाद के आदेशानुसार विद्युत आपूर्ति के समय में कभी भी परिवर्तन किया जा सकता है।