{"_id":"1-40520","slug":"Lakhimpur-40520-121","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात से 14 तक डोर टू डोर बनाए जाएंगे मतदाता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात से 14 तक डोर टू डोर बनाए जाएंगे मतदाता
Lakhimpur
Updated Fri, 04 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। नगर निकाय की मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए जिले में सात से 14 मई तक डोर टू डोर अभियान चलाया जाएगा।
जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग ने 25 मई तक मतदाता पुनरीक्षण कार्य कराने के निर्देश दिए हैं। डीएम ने बताया कि मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए कोई भी शुल्क नहीं पड़ेगा। उन्होंने बताया कि इसके लिए रजिस्ट्रेशन काउंटर बनाए जाएंगे तथा उन पर बैनर भी लगाए जाएंगे। ये सभी काउंटर क्रियाशील रहें। नगर पालिका और नगर पंचायय में बने इन रजिस्ट्रेशन काउंटरों का एसडीएम व तहसीलदार रेंडम चेकिंग भी करेंगे। काउंटर पर लगे बैनर पर एसडीएम, ईओ, जिला निर्वाचन कार्यालय (पंचायत एवं नगर निकाय) का मोबाइल नंबर व टेलीफोन नंबर भी अंकित होगा। डीएम ने बताया कि सात से 14 मई तक विशेष अभियान चलाकर नगर पालिका व नगर पंचायत क्षेत्र में डोर टू डोर मतदाता बनाने का कार्य किया जाएगा।