फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   मिलों से किसानों को ब्याज दिलवाकर रहूंगा : वीएम

मिलों से किसानों को ब्याज दिलवाकर रहूंगा : वीएम

Mon, 08 Dec 2014 05:30 AM IST
Lakhimpur
Lakhimpur Updated Mon, 08 Dec 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
- मितौली में हुई महापंचायत में गरजे किसान नेता
विज्ञापन

- मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर भी साधा निशाना
लखीमपुर खीरी। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन (राकिमसं) के मुखिया वीएम सिंह ने रविवार को यहां कहा कि चीनी मिलों ने गन्ना मूल्य के भुगतान में जितनी देरी की है, उसका ब्याज उन्हें किसानों को देना होगा। इसके लिए चीनी मिलें कुछ भी कर लें, उनसे किसानों को ब्याज दिलवा कर ही रहूंगा। सिंह के इस ऐलान से किसानों में उत्साह की लहर दौैड़ गई।
मैगलगंज मार्ग पर पुराने पेट्रोल पंप के पास किसान मजदूर महापंचायत हुई, जिसमें काफी तादाद में किसान जुटे। करीब 2.40 बजे राकिमसं मुखिया मंच पर पहुंचे। तब तक पूर्व आईजी एसआर दारापुरी ने कार्यक्रम को संबोधित किया। करीब तीन बजे सिंह ने किसानों को उनके हितों के लिए किए गए संघर्ष की याद दिलाई। उन्होंने किसानों से आने वाले चुनाव में किसानों की सरकार बनाने का आह्वान किया। किसानों से अपील करते हुए सिंह ने कहा कि देश का हर किसान जब तक यह नहीं कहेगा कि मैं किसान हूं, तब तक खुशहाली नहीं आएगी। हिंदू-मुस्लिम की बात कर राजनीतिक दलों के किसानों को भ्रमित किए जाने पर सिंह ने कहा कि प्रत्येक किसान जाति और संप्रदाय छोड़कर गर्व से किसान एकता जिंदाबाद का नारा लगाए।
विज्ञापन

किसान संगठन को मजबूत करने पर जोर देते हुए सिंह ने कहा कि प्रदेश और देश में किसानों की सरकार बनाकर किसान हितों के लिए संघर्ष किया जाएगा। सिंह ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि जब वह विपक्ष में थे, किसानों को गन्ने का मूल्य 350 रुपये प्रति क्विंटल दिलाने की बात करते थे। बाद में प्रदेश के किसानों ने पूर्ण बहुमत से उनकी सरकार बना दी, तब वह किसानों को गन्ने का मूल्य 300 रुपये क्विंटल भी नहीं दिला पा रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने केंद्र सरकार की घोषणाओं के मुताबिक क्रियान्वयन न होने पर भी तंज कसे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके नवाब कल्बे हसन, जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण वर्मा, राजेश सिंह तोमर, पारस वर्मा और ईश्वरदीन वर्मा ने भी महापंचायत को संबोधित किया। संचालन महेश चंद्र वर्मा एडवोकेट ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed