{"_id":"121-105447","slug":"Lakhimpur-105447-121","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेंपो पलटा, बच्चे की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टेंपो पलटा, बच्चे की मौत
Lakhimpur
Updated Tue, 04 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कई घायल, बाइक सवार को बचाने में हुई घटना
अमर उजाला ब्यूरो
गोला गोकर्णनाथ। मोहम्मदी रोड पर कंजा में बाइक सवार को बचाने के चक्कर में टेंपो पलट गया। जिसमें दबकर एक बालक की मौत हो गई है, जबकि कई लोग घायल हुए हैं।
शाम को टेंपो गोला से सवारियां भरकर ममरी जा रहा था। बताया जाता है कि कोतवाली क्षेत्र के गांव कंजा में टेंपो के आगे अचानक एक बाइक सवार आ गया जिससे टेंपो चालक को ब्रेक लगानी पड़ी। ब्रेक लगते ही टेंपो सड़क पर पलट गया। जिसमें बैठे हैदराबाद गांव के नीरज शुक्ला का नौ वर्षीय पुत्र अंश शुक्ला सहित कैशरजहां, पूजा, गीता, संतोष शुक्ला सहित कई यात्री घायल हो गए। घटना के बाद बाइक सवार मय बाइक मौके से फरार हो गया। कंजा के ग्रामीणों ने कोतवाली पुलिस को सूचना देकर घायलों को सीएचसी भर्ती कराया। जहां से अंश शुक्ला को गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। अन्य तीन की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें जिला अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस ने टैंपो कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है।