{"_id":"121-100278","slug":"Lakhimpur-100278-121","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह गांवों में आबकारी टीम के छापे, चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह गांवों में आबकारी टीम के छापे, चार गिरफ्तार
Lakhimpur
Updated Thu, 21 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
213 लीटर शराब बरामद, 1800 किग्रा लहन नष्ट
लखीमपुर खीरी। जिला आबकारी अधिकारी सुनील मिश्रा के निर्देश पर आबकारी टीम की छापेमार कार्रवाई जारी है। बुधवार को छह गांवों में छापेमारी कर टीम ने 213 लीटर कच्ची शराब बरामद की है और मौके पर 1800 किग्रा लहन नष्ट कराया हैै। जबकि चार लोगों को गिरफ्तार करने के साथ ही आठ अभियोग दर्ज किए गए हैं। आबकारी की कार्रवाई से कच्ची शराब के कारोबारियों में हड़कंप है।
आबकारी निरीक्षक डीपी तिवारी के नेतृत्व में टीम ने सदर क्षेत्र के अमकोटवा, जमकोहना, गढ़ी गांव, गढ़ी मिदनिया, सेवकहा और सलेमपुर कोन में छापेमार कार्रवाई की है। आबकारी निरीक्षक ने बताया कि इन गांवों में कार्रवाई के दौरान कई आरोपी भाग निकले। जबकि मौके से चार लोगों को गिरफ्तार किया गया। टीम में प्रधान आबकारी सिपाही सीबी सिंह, एसएन पांडेय, अनिल शुक्ला, विपिन तिवारी आदि मौजूद रहे।