फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   तेज बुखार से अनेक बच्चे पीड़ित, 16 भर्ती

तेज बुखार से अनेक बच्चे पीड़ित, 16 भर्ती

Wed, 20 Aug 2014 05:30 AM IST
Lakhimpur
Lakhimpur Updated Wed, 20 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
बाढ़ के साथ ही संक्रामक रोगों की दस्तक
विज्ञापन

कई बच्चों की हालत गंभीर, एक में एईएस की पुष्टि
बाढ़ग्रस्त इलाकों में बीमारियां फैलने से हाहाकार
स्वास्थ्य महकमा बेपरवाह, नहीं पहुंच रहीं टीमें
लखीमपुर खीरी। जिले में बाढ़ प्रभावित इलाकों में संक्रामक बीमारियों ने तेजी से पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। तेज बुखार और डायरिया से अनेक बच्चे पीड़ित हैं, जबकि एक बच्चे में एक्यूट इंसेफ्लाइटिस सिंड्रोम (एईएस) की पुष्टि हुई है, जिससे विभागीय अधिकारियों में अफरा-तफरी है। उधर, बाढ़ग्रस्त इलाकों में संक्रामक रोग फैलने से हाहाकार मच गया है। जिला अस्पताल में बीते 24 घंटे में 16 बच्चे भर्ती कराए गए हैं, जिनका चिल्ड्रेन वार्ड में इलाज चल रहा है, जबकि इससे पहले गंभीर हालत होने पर कई बच्चों को रेफर किया जा चुका है। वहीं बाढ़ग्रस्त इलाकों में लगाई गई स्वास्थ्य विभाग की टीमें लापरवाह रवैैया अख्तियार किए हैं, क्योंकि गांवों में टीमों के न पहुंचने से समय पर इलाज न मिलने से कई बच्चों की हालत गंभीर हुई हैै।
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को दोहरी मुसीबत की मार झेलनी पड़ रही है, जिसमें अब मासूम बच्चे शिकार हो रहे हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान जिला अस्पताल में 16 बच्चों को भर्ती कराया गया है, जिनमें ज्यादातर बच्चे तेज बुखार से पीड़ित हैं तो कुछ बच्चे डायरिया से ग्रस्त हैैं। ईसानगर क्षेत्र के गांव हरिदासपुर निवासी विनोद का आठ वर्षीय पुत्र अजय, राईपुर निवासी प्रेम का 12 वर्षीय पुत्र छोटेलाल, लाधौरी गांव निवासी बांकेलाल की सात वर्र्षीय पुत्री वंदना, निघासन क्षेत्र के गांव महाराजनगर निवासी अशोक का सात वर्षीय पुत्र करन, लालपुुर गांव निवासी शहाबुद्दीन की डेढ़ वर्र्षीय पुत्री आतिफा, बाबागंज निवासी कौशल का10 वर्र्षीय पुत्र शिवा, सदर क्षेत्र स्थित कांशीराम कॉलोनी निवासी सुरेंद्र की पांच वर्षीय पुत्री सखी, मोहल्ला रामनगर निवासी राजेश का तीन वर्षीय पुत्र अक्षय, हाथीपुर निवासी घनश्याम के एक वर्षीय पुत्र छोटू, सेठघाट निवासी सुधीर की 10 वर्र्षीय पुत्री आस्था, सुजौैली निवासी जोगिंदर के चार वर्षीय पुत्र कन्हैया लाल, खीरी क्षेत्र के गांव बरतेर निवासी प्रमोद की दो वर्षीय पुत्री रूपा, पलिया के त्रिकोलिया गांव निवासी रामेशुर की छह वर्षीय पुत्री मंजू, फरधान के कैैमहरा निवासी हरिओम का आठ माह का पुत्र नितिन, मोहल्ला संकटा देवी निवासी झुगनू का पुत्र अयान (नौ माह), मितौैली के गांव सरैंया निवासी दयाराम की दो वर्षीय पुत्री मोनिका का जिला अस्पताल के चिल्ड्रेन वार्ड में इलाज चल रहा है। इसके अलावा चंदनचौकी निवासी युगेश की छह वर्षीय पुत्री आंचल तेज बुखार से पीड़ित है, जिसे 17 अगस्त को भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन

00
एईएस की पुष्टि ने बढ़ाई चिंता
एक्यूट इंसेफ्लाइटिस सिंड्रोम की आमद से अधिकारियों में अफरा-तफरी है, क्योंकि एक बच्चे में इसकी पुष्टि हो गई है। जेई (जापानी इंसेफ्लाइटिस) की पुष्टि के लिए नमूने की जांच कराई जा रही है। निघासन क्षेत्र के गांव मटेहिया निवासी महेश की पुत्री आठ वर्र्षीय गंगाजली को 12 अगस्त को भर्ती कराया गया था, जिसमें डॉक्टरों ने एईएस की पुष्टि की है। बालिका की हालत अभी गंभीर बनी हुई है, जिसमें जेई की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता। डॉक्टरों को रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बराबर मॉनीटरिंग कर दवाइयां वितरित करने के निर्देश दिए गए है। इलाकों में टीमें भी भेजी जा रही हैं। अब तक एक एईएस का मरीज पाया गया है, जिसका इलाज चल कराया जा रहा है। यदि कहीं टीम ने लापरवाही बरती तो शिकायत पर जांच कराई जाएगी और दोषी मिलने पर कार्रवाई भी होगी।
-डॉ. आरके दिनकर, जिला संक्रामक रोग प्रभारी/डिप्टी सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed