फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   वन भूमि पर उगाए गन्ने से दुधवा के हाथी करेंगे दावत

वन भूमि पर उगाए गन्ने से दुधवा के हाथी करेंगे दावत

Tue, 04 Dec 2018 05:03 PM IST
Updated Tue, 04 Dec 2018 05:03 PM IST
विज्ञापन
वन भूमि पर उगाए गन्ने से दुधवा के हाथी करेंगे दावत
दुधवा टाइगर रिजर्व बफर जोन की वनभूमि पर अवैध कब्जा कर उगाए गए गन्ने से दुधवा के हाथियों की दावत होगी। वन विभाग इस गन्ने को वन उपज मान रहा है। इस वन उपज का इस्तेमाल वन्यजीवों के चारे के रूप में किया जाएगा। इसके बाद अवैध कब्जेदार वन भूमि पर उगाए गए गन्ने को न तो चीनी मिलों को और न ही क्रेशर और कोल्हुओं को बेच पाएंगे।
विज्ञापन

दुधवा टाइगर रिजर्व बफर जोन के उपनिदेशक डॉ. अनिल कुमार पटेल ने बताया कि बफर जोन की करीब ढाई से तीन हजार हेक्टेयर भूमि पर जंगल के आसपास रहने वाले भू-माफिया ने कब्जा कर रखा है। इस भूमि पर कब्जेदार मुख्य रूप से गन्ने की फसल उगा रहे हैं। दुधवा टाइगर रिजर्व प्रशासन की ओर से चीनी मिलों से अवैध कब्जे की भूमि पर उगाया गन्ना न खरीदने को कह चुका है। इसके चलते चीनी मिलें इनका गन्ना नहीं खरीद रही हैं। इन कब्जेदारों के सट्टे भी नहीं बनाए गए हैं।
विज्ञापन

उधर वनकर्मियों को निर्देश दिया गया है कि वे अवैध कब्जेदारों पर कड़ी नजर रखें कि वे वन भूमि पर उगाया गन्ना क्रेशरों और कोल्हुओं पर भी न बेचने पाएं। यदि कोई ऐसा करता पाया जाए तो उसके वाहन को सीज कर कार्रवाई की जाए। अब दुधवा टाइगर रिजर्व अवैध कब्जे की भूमि पर उगाई गई गन्ने की फसल को वन उपज मानते हुए इससे हाथियों की दावत करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. अनिल कुमार पटेल ने बताया कि अवैध कब्जे की वनभूमि पर उगाए गए गन्ने को काटने के बजाय दुधवा के पालतू हाथियों को इन खेतों में चरने के लिए छोड़ दिया जाएगा। मालूम हो कि हाथियों का सबसे प्रिय भोजन गन्ना होता है। वनकर्मियों और एसटीपीएफ के जवानों की सुरक्षा में यह हाथी गन्ने की दावत उड़ाएंगे। डीडी बफर जोन ने बताया इस दावत का इंतजाम जल्दी ही किया जाएगा। यदि कोई कब्जेदार इसका विरोध करेगा तो उसके खिलाफ वन अधिनियम के तहत कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed