फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   बड़ी नहर पटरी पर फिर दिखा तेंदुआ

बड़ी नहर पटरी पर फिर दिखा तेंदुआ

Sat, 17 Nov 2018 04:51 PM IST
Updated Sat, 17 Nov 2018 04:51 PM IST
विज्ञापन
बड़ी नहर पटरी पर फिर दिखा तेंदुआ
बांकेगंज। करीब एक सप्ताह तक लापता रहने के बाद शुक्रवार शाम बड़ी नहर पटरी पर तेंदुआ फिर चहलकदमी करते देखा गया। इस बीच तेंदुए ने तीन कुत्तों को भी निवाला बना लिया। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि इसमें एक नहीं बल्कि दो तेंदुए इलाके में सक्रिय हैं।
विज्ञापन

दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन के मैलानी रेंज की जटपुरा बीट से सटे चौधीपुर और पूरनपुर गांवों के पास पिछले पांच महीने से सक्रिय तेंदुआ पिछले एक सप्ताह से नहीं दिखाई पड़ रहा था। शुक्रवार शाम करीब छह बजे ग्रामीणों ने बड़ी नहर पटरी पर एक तेंदुए को चहलकदमी करते हुए देखा। उन्होंने इसकी सूचना गांव वालों के साथ ही वन कर्मियों को दी। मौके पर पहुंचे फॉरेस्टर मोहम्मद उमर,राजेंद्र वर्मा ने तेंदुए के पगचिह्न देखकर उसकी मौजूदगी की पुष्टि की। शुक्रवार की शाम ही इस तेंदुए ने विपिन शर्मा के फार्म हाउस पर पले तीन कुत्तों को निवाला बना लिया। जिससे ग्रामीणों का अनुमान है कि इलाके में एक नही दो तेंदुए सक्रिय हैं।
विज्ञापन

बड़ी नहर पटरी और फार्म हाउस पर पगचिह्न मिलने पर वन विभाग ने तेंदुए की निगरानी शुरू कर दी है। इससे पहले तेंदुए से बचाव के लिए वन विभाग ने चौधीपुर गांव के पास एक पिंजड़ा भी लगवाया था। पिंजड़े में भोजन के रूप में एक बकरा भी बांधा गया। तेंदुआ खतरा भांप कर वहां से हट गया। इधर निगरानी ढ़ीली पड़ने पर तेंदुआ फिर आबादी के निकट आ धमका है। हालांकि वन विभाग का कहना है कि जहां पर तेंदुआ दिखाई पड़ रहा है वह तेंदुआ का प्राकृतिक वास है। इसके बावजूद तेंदुआ आबादी में न घुस पाए इसके प्रयास वन विभाग कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने वन विभाग से दो पिंजड़े लगवाने की मांग की
बांकेगंज कस्बा से कुछ दूरी पर बसे चौधीपुर और पूरनपुर गांव के लोगों ओम प्रकाश,गुरप्रताप सिंह, राजाराम आदि ग्रामीणों ने वन विभाग से दो पिंजड़े लगवाने की मांग की है। इन ग्रामीणों का कहना है कि चौधीपुर गांव आबादी के निकट सक्रिय तेंदुआ बड़ी नहर पटरी से सटे गन्ने खेतों और खारजा नहर के पुराने भट्ठे पर खड़ी झाड़ीनुमा लंबी घास में अपना ठिकाना बनाए हुए है। चौधीपुर गांव के पास पिंजड़ा लगने के बाद तेंदुआ खतरा भांप कर बड़ी नहर पटरी किनारे गन्ने खेतों में चला गया। इन ग्रामीणों का कहना है कि एक किलोमीटर दायरे में सक्रिय तेंदुए के लिए एक पिंजड़ा बड़ी नहर पटरी से सटी बाग में भी लगाया जाए।


चौधीपुर गांव आबादी के पास बड़ी नहर पटरी पर तेंदुए की मौजूदगी की सूचना मिली है। तेंदुए की निगरानी के लिए वन कर्मियों की टीम को सक्रिय कर दिया गया है। पूरा प्रयास है कि इसे आबादी की ओर न बढ़ने दिया जाए। साथ ही ग्रामीणों को सतर्क रहने को कहा गया है।
-डॉ. अनिल कुमार पटेल, उप-निदेशक, दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed