{"_id":"5bb2606e867a557ecc328565","slug":"91538416750-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनन्या ने मंडल पर जिले का नाम किया रोशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनन्या ने मंडल पर जिले का नाम किया रोशन
Updated Mon, 01 Oct 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
1 एलकेएच 18
पेंटिंग प्रतियोगिता में अनन्या को मिला दूसरा स्थान
मंडल में किया जिले का नाम रोशन
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी। महात्मा गांधी की 150वीं जयंती को स्मरणीय बनाने के लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन जीजीआईसी गोमतीनगर में हुआ। इसमें पेंटिंग प्रतियोगिता में गुरूनानक विद्यक सभा कन्या इंटर कॉलेज की छात्रा अनन्या गौतम ने दूसरा स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है।
डीआईओएस डॉ.आरके जायसवाल ने बताया कि प्रदेश मुख्यालय पर सोमवार को पेंटिग, वाद विवाद, निबंध एवं क्विज प्रतियोगिताएं हुईं। इसमें लखनऊ मंडल के सभी जिलों से दो दो छात्रों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में गुरूनानक विद्यक सभा कन्या इंटर कॉलेज की कक्षा 11 की छात्रा अनन्या गौतम ने दूसरा स्थान लाकर जिले और विद्यालय का नाम रोशन किया है। जिसे संयुक्त शिक्षा निदेशक सुरेंद्र कुमार तिवारी ने मेडल देकर सम्मानित किया। इस मौके पर मंडलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ. दिनेश जायसवाल सहित कई लोग मौजूद रहे।