{"_id":"5bafb9bf867a5501a17654d5","slug":"91538243007-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस की टक्कर से साइकिल सवार पुत्र की मौत, पिता घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस की टक्कर से साइकिल सवार पुत्र की मौत, पिता घायल
Updated Sat, 29 Sep 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
बस की टक्कर से साइकिल सवार मासूम की मौत, पिता घायल
पीलीभीत-बस्ती हाईवे पर हुआ हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
खमरिया। पीलीभीत-बस्ती हाईवे पर जसवंत नगर गांव के पास लखीमपुर खीरी डिपो की अनुबंधित बस ने शनिवार की सुबह साइकिल में टक्कर मार दी। नतीजतन साइकिल सवार गांव भिठौली निवासी श्यामू भार्गव और उसका सात वर्षीय पुत्र मुकेश घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजा, जहां उपचार के दौरान मुकेश की मौत हो गई।
हादसा शनिवार सुबह करीब सात बजे हुआ। ऐरा के मजरा भिठौली निवासी श्यामू भार्गव अपने पुत्र मुकेश को साइकिल से लकर घर आ रहा था। लखीमपुर से धौरहरा जा रही लखीमपुर डिपो की अनुबंधित रोडवेज बस ने जसवंत नगर के निकट साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक बस मौके पर छोड़कर फरार हो गया। खमरिया पुलिस चौकी प्रभारी हरिदास चौरसिया ने बस को कब्जे में लेकर घायलों को सीएचसी भेजा, जहां से डॉक्टर ने दोनों को जिला अस्पताल भेजा, जहां मुकेश की मौत हो गई। पिता श्यामू की हालत गंभीर बनी हुई है।