{"_id":"6142440e8ebc3e3ec049ba2f","slug":"9-crore-rupees-received-for-development-work-in-border-area-lakhimpur-news-bly459675472","type":"story","status":"publish","title_hn":"बार्डर एरिया में विकास कार्य के लिए मिले नौ करोड़ रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बार्डर एरिया में विकास कार्य के लिए मिले नौ करोड़ रुपये
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। बॉर्डर एरिया डेवलपमेंट कार्यक्रम के तहत वर्ष 2019-20 में जनपद से भेजे गए नौ करोड़ रुपये के प्रस्तावों को स्वीकृति मिल गई है। इससे बॉर्डर एरिया के तीन ब्लॉकों पलिया, निघासन और रमियाबेहड़ में विकास कार्य कराए जाएंगे। इसमें एक स्कूल में टीचर हॉस्टल भी बनाया जाएगा।
जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी राजेश सिंह ने बताया कि कुल 14 कार्यों को स्वीकृति मिली है। सभी कार्य निघासन, रमियाबेहड़ व पलिया ब्लॉक के गांव में होने हैं। बार्डर एरिया से जिन विकास कार्यों को स्वीकृत मिली है, उसमें खमरिया कोईलार से क्योटली के बीच छूटी कड़ी करीब 600 मीटर सड़क का निर्माण होगा।
रघुनगर के बीच छूटी कड़ी का निर्माण कार्य 270 मीटर 26.99 लाख से होगा। चांदनीपुरवा संपर्क मार्ग का निर्माण कार्य होगा। इसके अलावा कमलापुरी से नेपाल जाने वाले मार्ग पर लोक निर्माण विभाग के निर्मित रपटे के पहुंच मार्ग का निर्माण कार्य 88.60 लाख से होगा। कार्यदाई संस्था लोक निर्माण विभाग यह काम कराएगी। डीएसटीओ ने बताया कि रमियाबेहड़ ब्लॉक के दलराजपुर मार्ग के किलोमीटर तीन से ठाकुरन बाग संपर्क मार्ग का निर्माण, दलराजपुर संपर्क मार्ग के किलोमीटर पांच से कविनगर संपर्क मार्ग का नव निर्माण, पलिया के कृष्णानगर से नेपाल बॉर्डर तक मार्ग का निर्माण कराया जाएगा। बसही कालोनी संपर्क के किलोमीटर छह से नेपाल बॉर्डर जाने वाले मार्ग का निर्माण शामिल है। इसके अलावा निघासन के ग्राम बेदानपुरवा से रामनगर एसएसबी चौकी जाने वाले मार्ग पर रपटा निर्माण कार्य। कड़िया के मजरा किशनपुर मार्ग पर बेलापुर जाने वाले मार्ग पर रपटा निर्माण के अलावा पलिया के ग्राम कमलापुरी में लखबीर सिंह के खेत के पास रपटा निर्माण कार्य शामिल है। रमियाबेहड़ में ग्राम कश्यप नगर में गांव के मुख्य मार्ग से मजार की तरफ व गुरुद्वारे से आवासों की तरफ मार्ग का निर्माण कराया जाएगा।