फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   85 teams showcased their strength in the CBSE Cluster Football Tournament

Lakhimpur Kheri News: सीबीएसई क्लस्टर फुटबॉल टूर्नामेंट में 85 टीमों ने दिखाया दमखम

Mon, 03 Aug 2026 11:37 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Mon, 03 Aug 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
85 teams showcased their strength in the CBSE Cluster Football Tournament
क्लस्टर फुटबॉल टूर्नामेंट की चैंपियन आर्मी पब्लिक स्कूल लखनऊ की टीम के ​खिलाड़ी। संवाद
लखीमपुर खीरी। अजमानी इंटरनेशनल स्कूल में 30 जुलाई से दो अगस्त तक आयोजित चार दिवसीय सीबीएसई क्लस्टर-चतुर्थ फुटबॉल टूर्नामेंट का पुरस्कार वितरण के साथ समापन हो गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश के विभिन्न स्कूलों की करीब 85 टीमों ने अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 वर्ग में भाग लिया। समापन समारोह में विद्यालय के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

अंडर-19 वर्ग में आर्मी पब्लिक स्कूल लखनऊ, अंडर-17 में आर्मी पब्लिक स्कूल फतेहगढ़ (फर्रुखाबाद) और अंडर-14 में श्री राजेंद्र गिरी मेमोरियल एकेडमी गोला चैंपियन बनी। विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मैन ऑफ द मैच, गोल्डन बूट, गोल्डन ग्लव्स और बेस्ट प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट समेत विभिन्न व्यक्तिगत पुरस्कार प्रदान किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में विद्यालय अध्यक्ष जसमीत सिंह अजमानी, प्रबंधक ब्रह्मजीत सिंह अजमानी, प्रधानाचार्य प्रिंस सलूजा, हरविंदर कौर, सीबीएसई ऑब्जर्वर अतेंद्र और टेक्निकल डेलिगेट अभय श्रीवास्तव समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed