{"_id":"5c534528bdec227363550d16","slug":"81548961064-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिल की पुरानी कालोनी के कर्मचारी आवास में लटकता मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिल की पुरानी कालोनी के कर्मचारी आवास में लटकता मिला शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चीनी मिल के कर्मचारी ने लगाया फंदा, मौत
गोला गोकर्णनाथ। बजाज चीनी मिल की पुरानी कॉलोनी के एक कर्मचारी आवास में 21 वर्षीय युवक अभयनाथ मिश्र का पंखे के कुंडे में लटकता हुआ शव मिला है। परिवार वाले किसी पारिवारिक समारोह में शामिल होने जिला बस्ती स्थित पैतृक गांव गए थे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिवारवाले घटना को संदिग्ध मान रहे हैं।
जिला बस्ती के गांव घरसुइया निवासी लक्ष्मीनाथ मिश्र चीनी मिल के पावर हाउस में कर्मचारी हैं। 29 जनवरी को वह पत्नी अनामिका देवी, दो बेटियों और एक पुत्र के साथ पैतृक गांव पारिवारिक समारोह में शामिल होने गए थे। घर पर उनका बड़ा पुत्र 21 वर्षीय अभयनाथ मिश्र था, जो बच्चों को ट्यूशन पढ़ाता था। कॉलोनीवासियों ने बताया कि गुरुवार की सुबह जब ट्यूशन पढ़ने के लिए बच्चे आए, दरवाजा खुलवाने के लिए खटखटाया। काफी देर तक दरवाजा न खुलने पर लोगों को शक हुआ। पड़ोसियों ने इसकी सूचना मिल अधिकारियों को दी। मौके पर पहुंचे मिल अधिकारी आरके मिश्र, पियूष मिश्र, रितेश दुबे, सुरक्षाधिकारी एसके बाजपेयी और पुलिस की मौजूदगी में किसी तरह अंदर से बंद दरवाजा और कमरा खोला गया। आवास के एक क्वार्टर में पंखे के कुंडे में साड़ी के सहारे अभयनाथ का शव लटकता देख सभी सन्न रह गए। जिसकी सूचना मिल अधिकारियों ने परिवारवालों को दी। कोतवाली पुलिस ने शव परिवार वालों के आने तक आवास के बाहर रखवा दिया। बस्ती से शाम करीब छह बजे पहुंचे मृतक के माता पिता, चाचा प्राणनाथ मिश्र, क्षीरेश्वरनाथ मिश्र सहित परिवारवालों में अपने जवान बेटे की लाश देखकर कोहराम मच गया। मृतक के परिवार वाले घटना को संदिग्ध मान रहे हैं। कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक विपिन कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा। घटना आत्महत्या की प्रतीत हो रही है।