फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   लखीमपुर खीरी घोषित हुआ सौभाग्यशाली जिला

लखीमपुर खीरी घोषित हुआ सौभाग्यशाली जिला

Sat, 22 Dec 2018 09:56 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 22 Dec 2018 09:56 PM IST
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी घोषित हुआ सौभाग्यशाली जिला

विज्ञापन

लखीमपुर खीरी बना ‘सौभाग्यशाली’ जिला

लखीमपुर खीरी। प्रधानमंत्री सहज हर घर बिजली योजना सौभाग्य के तहत खीरी जिले को ‘सौभाग्यशाली’ घोषित किया गया है। इसकी औपचारिक घोषणा सांसद अजय मिश्र टेनी ने कलकट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में की। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में सांसद ने कहा कि अब लालटेन का युग खत्म हो चुका है। जिला खीरी अन्य जिलों की तरह ही ‘सौभाग्यशाली’ घोषित हो गया है। इसके लिए सभी बधाई के पात्र हैं।
उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति को सम्मानपूर्ण जीवन जीने के लिए जो न्यूनतम आवश्यकताएं चाहिए, बिजली उनमें से मुख्य है। इसे उपलब्ध कराना सरकार का नैतिक दायित्व है। जिले में पांच लाख 74 हजार 597 परिवारों में से चार लाख 49 हजार 622 परिवारों को विद्युत कनेक्शन दिया जा चुका है। विधायक धौरहरा बाला प्रसाद अवस्थी ने कहा कि आज से कुछ वर्ष पहले बिजली की सहज एवं सुलभ उपलब्धता एक सपना था लेकिन केंद्र और राज्य सरकार के प्रयासों ने समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के घर में उजाला पहुंचा दिया।
विज्ञापन

डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि बिजली केवल उजाले का ही प्रतीक नही बल्कि जनसामान्य के जीवन में आशा की किरण है। आज बिजली समस्या नहीं बल्कि सुविधा हो गयी। उन्होंने बिजली विभाग के अधिकारियों से कहा कि अभी हमारा लक्ष्य पूरा नही हुआ है। एक लाख 24 हजार परिवारों तक विद्युत पहुंचाना हमारे लिए चुनौती है। 31 जनवरी तक इस लक्ष्य को प्राप्त कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर जिला सहकारी बैक अध्यक्ष विनीत मनार, सांसद प्रतिनिधि अरविंद सिंह संजय, प्रवक्ता अंबरीश सिंह, विनीत अवस्थी, अधीक्षण अभियंता लखीमपुर आरडी यादव, अधीक्षण अभियंता गोला मनमोहन सरन, अधिशाषी अभियंता विद्युत वितरण खंड प्रथम प्रदीप कुमार वर्मा, सुभाष चंद्र सागर, आरके श्रीवास्तव, नेडा के प्रोजेक्ट आफीसर अतुल जैन, सहायक निदेशक सूचना रत्नेश चंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed