{"_id":"5aa138fe4f1c1bd04b8b984c","slug":"81520515326-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभद्रता से खफा कर्मचारियों ने पालिका परिसर में दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभद्रता से खफा कर्मचारियों ने पालिका परिसर में दिया धरना
Updated Thu, 08 Mar 2018 06:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लीड
08एलकेएच04, 05
अभद्रता से खफा कर्मचारियों ने
पालिका परिसर में जड़ा ताला
धरने पर बैठे, दिन भर नहीं किया कोई काम
- बोले, सदस्य पति पर कार्रवाई होने पर ही करेंगे काम
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी।
नगर पालिका परिषद के मार्ग प्रकाश लिपिक गंगा प्रसाद के साथ महाराज नगर वार्ड सदस्य शमीम बानो के पति शफीक अहमद ने गाली गलौज और जान से मारने की धमकी दी है, जिसके विरोध में गुस्साए कर्मचारियों ने गुरुवार को धरना प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने पूरा कामकाज ठप करते हुए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इसके लिए स्वायत्त शासन कर्मचारी महासंघ ने सदस्य पति पर एफआईआर और कार्रवाई होने तक कार्य बहिष्कार जारी रखने का निर्णय लिया है। इससे शहर की सफाई व्यवस्था समेत कई कार्यों के बाधित होने का खतरा पैदा हो गया है।
लिपिक गंगा प्रसाद ने महासंघ के अध्यक्ष रामश्रे राम को प्रार्थना पत्र देकर बताया है कि आठ मार्च 2018 को सफीक अहमद (वार्ड महाराज नगर की सदस्य के पति) ने मोबाइल पर गालियां दीं और नौकरी से इस्तीफा देने के लिए कहते हुए जान से मारने की धमकी दी। इससे पहले भी वार्ड सदस्य के परिवार के सिराज अहमद मार्ग प्रकाश कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार कर चुके हैं। इसके बाद स्वायत्त शासन कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर नगर पालिका के सभी कर्मचारी परिसर में धरने पर बैठ गए। गुस्साए कर्मचारियों ने आरोपियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए तुरंत कार्रवाई की मांग की है। सभी ने कर्मचारियों के साथ आए-दिन वार्ड सदस्यों द्वारा अभद्र व्यवहार किए जाने के आरोप लगाए। प्रदर्शन में अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के सभी पदाधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए। दिन भर कामकाज ठप रखते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई होने तक कार्य बहिष्कार और धरना जारी रखने का एलान किया है। महासंघ के अध्यक्ष रामाश्रे राम और महामंत्री देवाशीष मुखर्जी समेत कर्मचारियों ने कार्रवाई की मांग को लेकर ज्ञापन ईओ के माध्यम से नगर पालिका अध्यक्ष को भेजा है।