फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   जंगल के रास्तों पर तेज रफ्तार वाहन,बन रहे दुर्लभ वन्यजीवों का काल

जंगल के रास्तों पर तेज रफ्तार वाहन,बन रहे दुर्लभ वन्यजीवों का काल

Thu, 08 Mar 2018 06:48 PM IST
Updated Thu, 08 Mar 2018 06:48 PM IST
विज्ञापन
जंगल के रास्तों पर तेज रफ्तार वाहन,बन रहे दुर्लभ वन्यजीवों का काल
फोटो- 06एलकेएच501,502
विज्ञापन


जंगली रास्तों पर वाहनों की रफ्तार
ले रही वन्यजीवों की जान
- रास्ता खाली होने से वाहन चालकों को नहीं रहना गति सीमा का ध्यान
- विभिन्न हादसों में बाघिन समेत दर्जनों जानवरों की हो चुकी है मौत
अनिल मिश्र
बांकेगंज।
किशनुपर सेंक्चुुरी और दुधवा टाइगर रिजर्व के बफरजोन से गुजरने वाले रास्तों पर वाहनों की तेज रफ्तार दुर्लभ वन्यजीवों के लिए काल बन रही है। इन रास्तों पर गति सीमा से अधिक रफ्तार से दौड़ने वाले वाहनों की चपेट में आकर एक बाघिन समेत दर्जनों हिरन और बंदरों की मौत हो चुकी है। हादसे करने वाले वाहन बहुत कम ही पकड़ में आते हैं। वन विभाग सिर्फ अज्ञात वाहन चालकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर अपने कर्तव्यों की इतिश्री कर लेता है। वाहन पकड़ में न आने के कारण कार्रवाई के मामले में विभाग लाचार नजर आता है।
तराई के जंगल से होकर कई प्रमुख रास्ते गुजरते हैं। इनमें पलिया से वाया मैलानी, गोला, दुधवा टाइगर रिजर्व के किशनपुर सेंक्चुरी और बफरजोन में शामिल मैलानी, भीरा रेंज के घने जंगलों के बीच से होकर गुजरने वाली सड़कों पर दिन में ही नहीं रात में भी वाहनों का आवागमन बना रहता है। तेज हार्न बजाते हुए तेज रफ्तार से गुजरते इन वाहनों की चपेट में आकर पिछले पांच साल में एक बाघिन समेत दर्जनों हिरन, बंदर, मोर, नीलगाय, बारासिंगा, जंगली सुअर आदि दुर्लभ वन्यजीवों की मौत हो चुकी है। इसी तरह खुटार-संसारपुर, कुकरा-भीरा, मैलानी-खुटार आदि मार्गों पर कई दुर्लभ वन्यजीव मौत के मुंह में समा चुके हैं।
विज्ञापन

वन विभाग ने वन्यजीव बहुल क्षेत्रों में गति सीमा 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने की चेतावनी वाले संकेतक बोर्ड लगवा रखे है। बावजूद इसके वाहन चालक इनकी परवाह किए बिना फर्राटे से वाहन चलाते हैं। रोड पर कई जगह वन चौकियां भी स्थापित हैं। इन चौकियों के सामने से वाहन फर्राटा भरते गुजर जाते हैं। वन विभाग के कर्मचारी उन्हें रोकने या गतिसीमा में चलने को कहें तो वाहन चालक उनके साथ मारपीट करने को उतारू हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वन्यजीवों के मरने की प्रमुख घटनाएं
दुधवा टाइगर रिजर्व के किशनपुर सेंक्चुरी की मैलानी-भीरा रोड पर जुलाई 2012 में टाटा 407 से एक मादा बाघिन, जनवरी 2016 में मिनी बस की टक्कर से नर पाढ़ा, 24 जनवरी 2018 टैंकर की टक्कर से मादा चीतल की मौत हो चुकी है। इसके अलावा अगस्त 2011, नवंबर और दिसंबर 2013 में अज्ञात वाहनों की टक्कर से क्रमश: बंदर, चीतल और नर पाढ़ा की मौत हो चुकी है। हालांकि तेज रफ्तार वाहनों की टक्कर से दुर्लभ वन्यजीवों की मौत के मामले में दुधवा पार्क प्रशासन की पकड़ में आए तीन वाहनों को सीज कर उनके खिलाफ वन्यजीव अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। सीज किए गए वाहन किशनपुर सेंक्च्रुरी की मड़हा बीट में खड़े सड़ रहे है।


जंगल से गुजरने वाले रास्तों पर वाहनों की रफ्तार को सीमिति रखने को पार्क प्रशासन लगातार प्रयास कर रहा है। इसके लिए जिला प्रशासन, पुलिस और परिवहन विभाग से समन्वय बनाया जा रहा है। पलिया की ट्रांसपोर्ट कंपनियों और ट्रेवल एजेंसियों को भी इस आशय के पत्र लिखे गए हैं। संबधति मार्गों पर स्पीड ब्रेकर बनवाने के लिए डीएम से अनुमति ली जाएगी। दुर्घटना में वन्यजीवों की मौत होने पर पकड़े गए वाहनों के खिलाफ वन्यजीव अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई की जाती है।
- महावीर कौजलगि, उप-निदेशक, दुधवा टाइगर रिजर्व
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed