फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   बच्चों ने दौड़, गोला फेंक में दिखाया दम

बच्चों ने दौड़, गोला फेंक में दिखाया दम

Wed, 20 Sep 2017 11:24 PM IST
Updated Wed, 20 Sep 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
बच्चों ने दौड़, गोला फेंक में दिखाया दम
बच्चों ने दौड़, गोला फेंक में दिखाया दम - फोटो : लखीमपुर खीरी, अमर उजाला
मोहम्मदी।
विज्ञापन

नगर के पीडी भारतीय इंटर कॉलेज के संयोजन में तहसील स्तरीय माध्यमिक विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता की शुरुआत मुख्य अतिथि विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह ने फीताकर काटकर की। दौड़ और गोला फेंक सहित कई प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। इसमें क्षेत्र के कई स्कूलों के बच्चों ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया।
इस मौके पर विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि हम सब लोग जीत के लिए लड़ेंगे और पराजय से सबक लेंगे। उन्होंने कार्यक्रम मेें मौजूद विद्यालयों के सभी प्रधानाचार्यों से अपील की कि वे बच्चों को पढ़ाने के साथ साथ संस्कारित करने का भी प्रयास करें। प्रतियोगिता के पहले दिन बालक वर्ग सीनियर 400 मीटर दौड़ में पीडी के मुन्ना सिंह, जेपी के शाबान मंसूरी और स्वामी रामाश्रम के बल्देव मंडल क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे। बालिका वर्ग में जेपी की रिचा, पीडी की मनप्रीत कौर, युग निर्माण की फिजा, 400 मीटर जूनियर बालक वर्ग में जेपी के राजिक, पीडी के अंचल सिंह और जेपी के अबुल हसन, बालिका वर्ग जूनियर में युग निर्माण की साक्षी गुप्ता, पीडी की श्रुति गुप्ता और जेपी की उरूज, 600 मीटर सब जूनियर बालक वर्ग में स्वामी रामाश्रम के आकाश, बीएमडीएम बौधीखुर्द के प्रांजल वर्मा और शेखर सिंह, सब जूनियर बालक वर्ग में बीएमडीएस के सचिन मौर्य, पीडी के आकाश कुमार, जेपी के फैजान, सब जूनियर बालिका 600 मीटर दौड़ में युग निर्माण की रागनी, जेपी की वैष्णवी और इसी कालेज की श्रद्धा शुक्ला और सब जूनियर बालिका 400 मीटर दौड़ में युग निर्माण की रागनी, जेपी की प्रतिक्षा, पीडी की अंशिका मिश्रा क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहीं। इसके अलावा सौ मीटर जूनियर बालिका वर्ग में पीडी की गौरी अवस्थी, जेपी कालेज की उरूज और इसी कॉलेज की राजकुमारी, बालक वर्ग में जेपी के राजिक, पीडी के विकास सिंह, जेपी के अशद, सब जूनियर बालिका वर्ग में जेपी की नंदिनी, युग निर्माण की राहत निगार और जेपी की मीम, सब जूनियर बालक वर्ग में श्रीकृष्णा के आकाश कुमार, जेपी के समीर और बीएमडीएम के शेखर सिंह क्रमश: प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय रहे।
विज्ञापन

सौ मीटर सीनियर वर्ग के फाइनल बालक वर्ग में जेपी के हरीशंकर बाजपेई, श्रीकृष्णा के कुलदीप कुमार और पीडी के मुन्ना क्रमश: प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय रहे। दौ मीटर दौड़ सब जूनियर बालिका में जेपी की सोनी, पीडी की गोल्डी, युग निर्माण की रागनी, जूनियर बालिका दौ सौ मीटर में युग निर्माण की पूजा राज इसी स्कूल की साक्षी देवी और जेपी की राजकुमारी शर्मा क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहीं। सब जूनियर गोला फेंक बालक वर्ग में जेपी के आंशू प्रथम, इसी कालेज के साहिल सलमानी द्वितीय और पीडी के ऋषभ सिंह तृतीय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर प्रतियोगिता संयोजक प्रधानाचार्य एसएन वर्मा, मनोज खरे, डॉ. केके दीक्षित, लालचंद्र कनौजिया, किरन शुक्ला, डॉ. सुरेंद्र सिंह यादव, ज्योति श्रीवास्तव, प्रबंधक जेपी कालेज अवनीश गुप्ता, अतुल रस्तोगी, गोपाल मोहन रस्तोगी, विवेक शुक्ला, प्रेम सिंह, राम िदनेश वर्मा, जोगेंद्र पाल सिंह सहित तमाम स्कूलों के शिक्षक और शिक्षिकाएं मौजूद रहीं। प्रतियोगिता के संचालन में राकेश कुमार सिंह, संजय कटियार, वीके सिंह, बादशाह मिश्रा, ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह, डॉ हरिनाथ उपाध्याय, विभव अवस्थी, रमाकांत मिश्रा, मिथलेश बाजपेई, कन्हैयालाल शास्त्री, अजय कुमार मिश्र, आदि मौजूद रहे। संचालन विनोद श्रीवास्तव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed