फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   मानदेय आदेश के विरोध में शिक्षामित्रों का प्रदर्शन

मानदेय आदेश के विरोध में शिक्षामित्रों का प्रदर्शन

Thu, 07 Sep 2017 10:10 PM IST
Updated Thu, 07 Sep 2017 10:10 PM IST
विज्ञापन
मानदेय आदेश के विरोध में शिक्षामित्रों का प्रदर्शन
मानदेय आदेश के विरोध में शिक्षामित्रों का प्रदर्शन - फोटो : लखीमपुर खीरी, अमर उजाला
लखीमपुर खीरी। संयुक्त शिक्षामित्र संघर्ष समिति के प्रांतीय आह्वान पर शिक्षामित्रों ने सरकार के दस हजार रुपये मानदेय आदेश के विरोध में ब्लॉकों में बीआरसी पर प्रदर्शन किया है। गुरुवार को प्रदर्शन के बाद अपर सचिव बेसिक शिक्षा राज प्रताप सिंह का पुतला फूंका गया।
विज्ञापन

सदर ब्लॉक में बीआरसी छाउछ पर अध्यक्ष राकेश सिंह की अगुवाई में शिक्षामित्रों ने एकत्र होकर प्रदेश सरकार के आदेश के खिलाफ प्रदर्शन किया। इसके बाद अपर सचिव का पुतला फूंककर रोष जताया। बेहजम बीआरसी पर अध्यक्ष गौरव शुक्ला, अवधेश प्रताप सिंह की अगुवाई में शिक्षामित्रों ने प्रदर्शन किया, जिसके बाद पुतला फूंका गया। इसी तरह शिक्षामित्रों ने गोला के विकास चौराहे पर प्रदर्शन कर पुतला फूंका। प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा, कमलेश शंखवार, विनय वर्मा, विकास सिंह, मानवेंद्र वर्मा, सतीश चौरसिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

मोहम्मदी। नगर के बीआरसी केंद्र पर शिक्षामित्रों ने सम्मानजनक समझौता से कम स्वीकार नहीं करने की आवाज बुलंद करते हुए प्रदर्शन किया, जिससे ब्लॉक क्षेत्र के करीब 50 फीसदी प्राथमिक स्कूलों में पढ़ाई ठप हो गई। 10 हजार रुपये मानदेय के आदेश का विरोध करते हुए वादा खिलाफी का आरोप लगाया है। शिक्षामित्रों ने उचित समझौता न होने पर आरपार की लड़ाई का मन बनाया है। इस मौके पर कल्लू मिश्रा, जफर अहमद, शमा बानो, रामकिशोर, अरविंद, लालाराम मौजूद रहे। बीईओ जगन्नाथ यादव का कहना है कि सरकार की स्पष्ट नीति न होने के कारण शिक्षामित्रों पर कार्रवाई करना संभव नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed