फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   800 beneficiaries of various schemes will attend CM's swearing-in

सीएम के शपथ ग्रहण में शामिल होंगे विभिन्न योजनाओं के 800 लाभार्थी

Thu, 24 Mar 2022 01:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 24 Mar 2022 01:38 AM IST
विज्ञापन
800 beneficiaries of various schemes will attend CM's swearing-in
प्रत्येक विधानसभा से जाएंगी दो-दो बसें, व्यवस्था में जुटे अधिकारी
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। सीएम योगी आदित्यनाथ की नवनिर्वाचित सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 25 मार्च को होगा। इसमें खीरी के 800 लाभार्थी भी शामिल होंगे। प्रत्येक विधानसभा से दो-दो बसों के माध्यम से विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को लखनऊ इकाना स्टेडियम में होने वाले शपथ ग्रहण में भेजा जाएगा। इसके लिए अधिकारियों को लाभार्थियों की सूची तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।

विधानसभा चुनाव में भाजपा और सपा के बीच कड़ा मुकाबला होने के बावजूद योगी सरकार ने प्रचंड बहुमत हासिल किया है, जिसमें विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों का समर्थन व वोट मिला है। यही वजह रही कि जातिगत राजनीति को दरकिनार कर लाभार्थियों ने भाजपा के पक्ष में मतदान किया, जिस कारण जनपद की आठों विधानसभा सीटें लगातार दूसरी बार भाजपा के खाते में गईं हैं। इसलिए खीरी के लाभार्थियों को विशेष तौर पर शपथ ग्रहण समारोह में आमंत्रित किया गया है। इन लाभार्थियों में पीएम आवास योजना ग्रामीण व शहरी, शौचालय लाभार्थी, शादी अनुदान, पारिवारिक लाभ, पेंशन धारक, उज्जवला योजना, राशन पाने वाले लाभार्थी, स्वयं सहायता समूह आदि योजनाओं के लाभार्थी शामिल किए जाएंगे। सीडीओ अनिल कुमार सिंह ने बताया कि आठों विधानसभा से 800 लाभार्थियों को शपथ ग्रहण समारोह में भेजा जाएगा। इसके लिए प्रत्येक विधानसभा में दो-दो बसें उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके अलावा जनप्रतिनिधियों की संख्या बढ़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed