फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   80-year-old man stabbed and robbed of nose ring

Lakhimpur Kheri News: 80 साल की बुजुर्ग पर चाकू तानकर नाक की बाली लूटी

Sun, 23 Aug 2026 12:19 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 23 Aug 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
80-year-old man stabbed and robbed of nose ring
सिंगाही में लूट का शिकार प्रेमा देवी। संवाद
तिकुनिया। थाना सिंगाही क्षेत्र के ऐली गांव में शनिवार दोपहर बाइक सवार बदमाश ने प्रेमा देवी (80 वर्ष) को चाकू के बल पर रोककर नाक की बाली लूट ली।
विज्ञापन

विरोध करने पर बदमाश ने उन्हें लात-घूंसों से पीटा और हाथ पर चाकू से वार कर घायल कर दिया। वारदात के बाद आरोपी बाइक से भाग गया। प्रेमा देवी घर से करीब 200 मीटर दूर गन्ने के खेत में शौच के लिए जा रही थीं।
रास्ते में बाइक सवार युवक ने उन्हें रोक लिया और चाकू दिखाकर नाक की बाली उतारने का प्रयास किया। विरोध करने पर उसने मारपीट की और चाकू से हाथ पर वार कर दिया।
विज्ञापन

पीड़िता के बेटे करण के मुताबिक, उनकी मां ने लूट का विरोध किया था। घटना के बाद परिजनों ने डायल 112 के जरिये पुलिस को सूचना दी। सीओ शिवम कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पीड़िता से घटना की जानकारी ली। बयान देने के कुछ देर बाद वृद्धा सदमे और दर्द के चलते बेहोश हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ शिवम कुमार के अनुसार, परिजनों से तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस आसपास के रास्तों और संभावित स्थानों पर छानबीन कर बाइक सवार अज्ञात बदमाश की तलाश कर रही है। आरोपी की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed