फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   761 slides were made in three days, 20 patients were found with malaria

तीन दिन में 761 ग्रामीणों की बनी स्लाइड, 20 मिले मलेरिया रोगी

Sat, 27 Aug 2022 01:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 27 Aug 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
761 slides were made in three days, 20 patients were found with malaria
लखीमपुर खीरी। मोहम्मदी सीएचसी के गांव बसबिरवा सहित आसपास के गांव में 761 बुखार पीड़ितों की स्लाइड बनाकर जांच की गई। इसमें आरडीटी यानि कार्ड टेस्ट में 66 लोग मलेरिया रोगी मिले। इनकी माइक्रोस्कोपिक जांच कराने में 20 बुखार पीड़ितों में मलेरिया से पीड़ित होने की पुष्टि हुई। बता दें कि पिछले तीन दिन से स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में डेरा डाले है। उधर, लखनऊ से अपर निदेशक मलेरिया डॉ. अवधेश कुमार यादव ने गांव पहुंचकर स्लाइड बनाने से लेकर दवाएं देने के बाबत जानकारी हासिल की।
विज्ञापन

जिला मलेरिया अधिकारी शैलेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि गांव बसबिरवा एवं आसपास के करीब पांच गांवों में 761 लोग बुखार पीड़ित मिले। इनकी पहले कार्ड जांच कराई गई, जिसमें 66 लोग मलेरिया रोगी मिले। इनके माइक्रोस्कोपिक जांच कराने में 20 बुखार पीड़ितों में मलेरिया की पुष्टि हुई है। उन्होंने बताया कि गांव में फॉगिंग कराने के साथ एंटी लार्वा का छिड़काव निरंतर कराया जा रहा है। सीएमओ के साथ लखनऊ से आई टीम ने बुखार पीड़ितों को दवाएं आदि उपलब्ध कराने के निर्देश हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अपर निदेशक मलेरिया डॉ. अवधेश कुमार यादव के निर्देश पर बुखार पीड़ितों को मलेरिया की दवा खिलाने के लिए चार टीम बनाई गई हैं। जो घर-घर जाकर जांच आदि के साथ दवा खिला रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन दिन में बनी स्लाइड- 761
कार्ड जांच में मिले मलेरिया रोगी- 66
माइक्रोस्कोपिक जांच में पुष्टि-20
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed