फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   750-meter-long overbridge will be built in Lakhimpur kheri

Lakhimpur Kheri: शहर में बनेगा 750 मीटर लंबा ओवरब्रिज, दायरे में आने वालों को मिलेगा 18 करोड़ रुपये मुआवजा

Thu, 06 Nov 2025 07:46 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 06 Nov 2025 07:46 PM IST
सार

लखीमपुर के श्री कृष्णा टॉकीज के पास ओवरब्रिज बनेगा। इसके दायरे में आने मकानों-दुकानों के स्वामियों को 18 करोड़ रुपये का मुआवजा दिया जाएगा। इसका स्टीमेट शासन को भेज दिया गया है। 

विज्ञापन
750-meter-long overbridge will be built in Lakhimpur kheri
श्री कृष्णा टॉकीज के पास क्रॉसिंग - फोटो : संवाद

विस्तार

लखीमपुर खीरी के श्री कृष्णा टॉकीज के पास बनने वाले ओवरब्रिज के दायरे में आने मकानों-दुकानों के स्वामियों को मुआवजा दिया जाएगा। इसके लिए 18 करोड़ रुपये का मुआवजा बजट मांगा गया है।

विज्ञापन


प्रस्तावित ओवरब्रिज 36 मीटर चौड़ा और 750 मीटर लंबा होगा। ओवरब्रिज के दोनों किनारों पर 3.5 मीटर सर्विस लेन बनेगी। इसके दायरे में दोनों तरफ कई मकान व दुकान हैं, जिनको मुआवजा दिया जाएगा। पीलीभीत-बस्ती हाईवे से जोड़ने के लिए शहर के संकटा देवी चौराहे से लेकर लालपुर तक फोरलेन का निर्माण होना है, जिसमें 31 करोड़ रुपये की वित्तीय सहमति मिल चुकी है। साथ ही रेलवे क्रॉसिंग है, जिस पर रेलवे ने ब्रिज कॉरपोरेशन को ओवरब्रिज बनाने के लिए सहमति दे दी है। 
विज्ञापन


सीडीओ अभिषेक कुमार ब्रिज कॉरपोरेशन के अधिकारियों के साथ ओवरब्रिज निर्माण के लिए प्रयास में जुट गए हैं। रेलवे क्रॉसिंग ओवरब्रिज व फोरलेन बनने से यातायात सुगम होगा। पलिया, निघासन, फूलबेहड़ और शारदानगर क्षेत्र से आने वाले आम नागरिक पीलीभीत बस्ती हाईवे को पकड़ने के लिए इस रास्ते का इस्तेमाल कर सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed