फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   750 hectare pond Cinhti

750 हेक्टेयर जमीन पर तालाब चिंह्ति

Wed, 20 May 2015 06:13 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Wed, 20 May 2015 06:13 PM IST
विज्ञापन
जिले में मछली पालन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मत्स्य विभाग ने वर्ष 2015-16 के लिए पूरी कार्ययोजना तैयार कर ली है। इसके मुताबिक जिले की सात तहसीलों में मछली पालन के लिए 750 हेक्टेयर जमीन पर तालाब चिंहिृत किए गए हैं। मत्स्य विभाग ने इन तालाबों की सूची राजस्व विभाग को भेज दी है, ताकि जल्द से जल्द इन तालाबों का आवंटन किया जा सके।
विज्ञापन

सहायक निदेशक मत्स्य अनिल कुमार गुप्ता के मुताबिक मछली पालन के लिए वित्तीय वर्ष 2014-15 में शासन से 120 हेक्टेयर जमीन पर तालाबों को चिंहिृत करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। जिसके सापेक्ष 150 हेक्टेयर जमीन पर तालाबों को चिंहिृत किया गया था। मछली पालन के लिए इन सभी तालाबों का आवंटन किया जा चुका है। इस वित्तीय वर्ष के शुरुआती दौर में मत्स्य विभाग ने जिले की सातों तहसीलों में 750 हेक्टेयर जमीन पर तालाबों को चिंहिृत किया है। सहायक निदेशक ने बताया कि तालाबों की सूची राजस्व विभाग को भेजी जा रही है। जिसके बाद मछली पालन के लिए तालाबों का आवंटन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि तालाबों के आवंटन में पहली प्राथमिकता मछुआ समुदाय को दी जाएगी। उसके बाद कटेगरी के हिसाब से अन्य लोगों को तालाबों के पट्टे आवंटित किए जाएंगे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed