{"_id":"5c6314b7bdec220f122098c8","slug":"71549997239-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथियों ने चौखड़ा फार्म में ढाई एकड़ फसल नष्ट की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथियों ने चौखड़ा फार्म में ढाई एकड़ फसल नष्ट की
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मझगईं। चौखड़ा फार्म में हाथियों के झुंड ने खेतों में कहर बरपाते हुए करीब ढाई एकड़ गेहूं की फसल को नष्ट कर दिया। चौखड़ा फार्म व भगवंतनगर गांव में एक हफ्ते से हाथियों का तांडव जारी है। वन विभाग ने मौका मुआयना करने के सिवा कुछ नहीं किया, जिससे किसानों में रोष व्याप्त है। किसानों का आरोप है कि कच्ची शराब की लाहन पीकर जंगली हाथी आतंक मचा रहे हैं।
करीब एक हफ्ते से चौखड़ा फार्म के साथ पास के गांव भगवंतनगर में पार्क के जंगल से निकलकर आ रहे हाथियों के झुंड बराबर कहर बरपा रहे हैं। मगर पार्क अधिकारी हाथियों से बचाव का कोई इंतजाम नहीं कर रहे हैं। जिससे हाथियों का कहर लगातार जारी है। चौखड़ा फार्म निवासी समाजसेवी व किसान परमजीत सिंह के खेत में तांडव मचाकर करीब 12 बीघा गेंहू की फसल को बर्बाद कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे मझगईं वनक्षेत्राधिकारी राममिलन, दरोगा राजाराम, फारेस्ट गार्ड शरद मिश्रा, डब्ल्यूडब्ल्यूएफ के सहायक परियोजना अधिकारी राधेश्याम भार्गव ने मौका मुआयना किया और हर संभव मदद करने का वादा किसान से किया। उधर किसानों का आरोप है कि भगवंतनगर के पुरैना तालाब से लेकर समाजसेवी के झाले के आगे तक सात किलोमीटर दायरे में जंगल किनारे लगभग आधा दर्जन कच्ची शराब की भट्ठियां धधक रही हैं। कच्ची शराब की लहन पीकर हाथियों का पारा सातवें आसमान चढ़ जाता है। किसानों ने हाथियों के कहर से बचाने के साथ जल्द मुआवजा दिए जाने की मांग की है।