{"_id":"5c1e6685bdec225727278a96","slug":"71545496197-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रादेशिक हाकी टूर्नामेंट का सैफई टीम बनी विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रादेशिक हाकी टूर्नामेंट का सैफई टीम बनी विजेता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सैफई ने जीती स्टेट हॉकी चैंपियनशिप
गोला गोकर्णनाथ। कृषक समाज इंटर कॉलेज के मैदान पर खेली गई प्रादेशिक हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में सैफई की टीम ने लखनऊ को 5-2 से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया। मुख्य अतिथि पूर्व ओलंपियन रविंदरपाल सिंह और सांसद रविप्रकाश वर्मा ने विजेता, उपविजेता टीम को ट्रॉफी और स्मृतिचिह्न देकर सम्मानित किया।
56वें कृषक समाज प्रादेशिक हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल मैच का शुभारंभ मुख्य अतिथि ने खेल मैदान पर स्ट्राइक लेकर कराया। विशिष्ट अतिथि अर्जुन यादव, ओमप्रकाश और सांसद रवि प्रकाश वर्मा ने फाइनल मैच खेलने उतरी टीमों का परिचय प्राप्त किया।
विज्ञापन
फाइनल मैच केडीसिंह बाबू सोसाइटी लखनऊ और मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स कालेज सैफई के बीच खेला गया। खेल के दूसरे मिनट में सैफई के खिलाड़ी नितिश और 11 वें मिनट में फरहद ने फील्ड गोल कर अपनी टीम को बढ़त दिलाई। 19वें मिनट में लखनऊ के राहुल वर्मा, 27वें मिनट में सैफई के दीपक ने पेनालटी स्ट्रोक से गोल किया। 36वें मिनट में लखनऊ के अभिषेक, 38वें और 59वें मिनट मे सैफई के दीपक ने फील्ड गोल कर अपनी टीम को 5-2 से विजेता बनाया। विजेता, उपविजेता टीमों के कप्तान और खिलाड़ियों को अतिथियों ने पुरस्कृत किया। अंपायरिंग खुर्शीद और रवि जायसवाल ने की। टेक्निकल टेबल पर राजेंद्र कुमार निषाद, मनीष कुमार द्विवेदी, मोहम्मद तारिक, राजर्षि शुक्ल निर्णायक रहे। इस मौके पर डॉ. लखपतराम वर्मा, श्याममूर्ति शुक्ल, सुमतिनरायण दीक्षित, इंद्रसेन वर्मा, डॉ. अनिल कुमार, अवधेश मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
खेल प्रतिभाओं का हुआ सम्मान
विजेता टीम को चौधरी कुंवर सिंह चल वैजयंती ट्रॉफी और 2100 रुपये का नकद पुरस्कार नरायनलाल वर्मा ने दिया। इसी क्रम में उप विजेता टीम को लाला राम दयाल चल वैजयंती ट्रॉफी और 1600 रुपये का पुरस्कार टीएस फाउंडेशन के डॉ. सूर्य प्रकाश ने दिया। सैफई टीम के दीपक कुमार को सर्वोत्तम खिलाड़ी चुना गया। कृषक समाज इंटर कालेज की टीम को सब से अनुशासित टीम घोषित किया गया। सैफई के गौरव श्रीवास्तव सर्वोत्तम गोल कीपर रहे। सैफई की टीम के आमिर और लखनऊ के मनीष साहनी को सर्वोत्तम सेंटर हाफ खिलाड़ी के रूप में सम्मानित किया गया। सैफई के दीपक पटेल, मोहित कुशवाहा, फहद, नितेश, नीरज को भी सम्मानित किया गया।