फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   एसपी ने खीरी थाना प्रभारी के खिलाफ बिठाई जांच

एसपी ने खीरी थाना प्रभारी के खिलाफ बिठाई जांच

Wed, 19 Dec 2018 11:59 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 19 Dec 2018 11:59 PM IST
विज्ञापन
एसपी ने खीरी थाना प्रभारी के खिलाफ बिठाई जांच
एसपी ने खीरी थाना प्रभारी के खिलाफ बिठाई जांच
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। अपराध गोष्ठी में एसपी पूनम ने थानों में दर्ज मुकदमों की समीक्षा की और हत्या, डकैती, लूट जैसे जघन्य अपराधों के लंबित मुकदमों का शीघ्र खुलासा करने के कड़े निर्देश दिए हैं। थाना खीरी में डेढ़ वर्ष से लंबित विवेचनाओं के निस्तारण में लापरवाही बरतने के चलते एसपी ने प्रभारी निरीक्षक को फटकार लगाई और साथ ही प्रभारी निरीक्षक के खिलाफ प्रारंभिक जांच के आदेश दिए हैं। इसके अलावा थाना भीरा और थाना फूलबेहड़ के प्रभारी निरीक्षक को कड़ी चेतावनी दी गइ्र है। एसपी ने कोतवाली मोहम्मदी में विवेचनाओं का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किए जाने पर प्रभारी निरीक्षक की सराहना भी की है।

पुलिस लाइंस सभागार में हुई गोष्ठी में एएसपी, समस्त सीओ, समस्त प्रभारी निरीक्षक, थाना प्रभारी और न्यायालय से अभियोजन अधिकारी शामिल हुए। एसपी पूनम ने न्यायालय द्वारा जारी सम्मन का शत प्रतिशत तामिला सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। नोटिस, शपथ पत्र का समयबद्ध जवाब भेजने के आदेश दिए। प्रभारी निरीक्षकों को अपने-अपने थाना क्षेत्र के अपराधियों की सूची तैयार करने और प्रभावी पैरवी कर उन्हे सजा दिलाने के निर्देश दिए गए। थाना क्षेत्र के सक्रिय अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोलने के निर्देश दिए गए। एसपी ने महिला सशक्तिकरण के लिए स्कूल/कालेजों में कार्यक्रम करने के निर्देश दिए। संतोषजनक कार्रवाई न करने वाले थाना प्रभारियों को कड़ी चेतावनी दी गई। महिला संबंधी अपराधों में तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए गए। महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की घटनाओं पर नियंत्रण के लिए टीचर्स वाट्सएप ग्रुप की नियमित निगरानी करने और टीचर्स से निरंतर संवाद करने के निर्देश दिए गए। एसपी ने नियमित रूप से पैदल गश्त करने पर जोर देते हुए असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए। बॉर्डर के समस्त थानों को बॉर्डर पर होने वाले अपराधों पर कड़ी निगरानी रखने और कस्टम, एसएसबी से नियमित संपर्क रखने के लिए निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed