फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   युवती हाथ नहीं लगी, रुपया भी गया तो युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

युवती हाथ नहीं लगी, रुपया भी गया तो युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

Tue, 24 Jul 2018 11:53 PM IST
Updated Tue, 24 Jul 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
युवती हाथ नहीं लगी, रुपया भी गया तो युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

विज्ञापन


ठगी के शिकार युवक ने फांसी लगाकर जान दी
शादी का झांसा देकर ठगे गए थे 38 हजार रुपये
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी। थाना खीरी के गांव कारीपोखर में सोमवार की शाम एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। इस संबंध में युवक के बहनोई ने बताया कि वह झांसा देकर शादी कराने और ठगी करने वाले गिरोह के चक्कर में फंस कर 38 हजार रुपये गंवा चुका था। मामला लेकर हैदराबाद पुलिस के पास जाने पर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई तो उसने सोमवार शाम यह कदम उठा लिया।
थाना खीरी के गांव कारीपोखर निवासी 25 वर्षीय पतरौल अपने पिता श्रीकृष्ण का इकलौता पुत्र है। उसकी मां की काफी पहले मौत हो चुकी है। पिता एक खांडसारी उद्योग पर मजदूरी करते हैं। थाना हैदराबाद के गांव सहुआपुर निवासी कलेक्टर यादव ने बताया कि उनके साले पतरौल की शादी नहीं हुई थी। शाहजहांपुर के थाना पुवायां क्षेत्र के गांव नवादा निवासी एक युवक पतरौल का परिचित था। 20 दिन पहले पतरौल ने उससे शादी कराने की बात कही। इस पर उसके दोस्त ने किसी लड़की से बात की। पांच जुलाई को आरोपी युवक ने फोन कर पतरौल से कहा कि गोला मंदिर में पहुंचे। वहीं शादी होगी। शाम करीब चार बजे ममरी में आरोपी युवक दो-तीन अज्ञात लोगों के साथ एक युवती को कार से लेकर पहुंचा। वहां पतरौल और उसके कुछ रिश्तेदार भी पहुंचे। कुछ देर रुकने के बाद युवती ने पतरौल का मोबाइल ले लिया। साथ में आए युवकों ने ब्यूटी पार्लर और जेवर आदि के नाम पर उससे 38 हजार रुपये ले लिए। उन्होंने बताया कि आरोपी युवकों ने उन्हें मंदिर भेज दिया और युवती को ब्यूटी पार्लर से सजाकर लाने की बात कहकर चले गए। इसके बाद वह लोग वापस नहीं आए। बाद में जब आरोपी से नाराजगी जताई और रुपये वापस मांगे तो उसने इंकार कर दिया। इस पर पतरौल ने सात जुलाई को थाना हैदराबाद पुलिस को तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। रुपये जाने, शादी न होने और पुलिस के कार्रवाई न करने से वह परेशान रहने लगा था। सोमवार की शाम पतरौल ने घर के अंदर फंदा डालकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
विज्ञापन


वर्जन.........
मामला संज्ञान में नहीं है। इंस्पेक्टर हैदराबाद से प्रकरण की जानकारी कर ही कुछ बता सकता हूं। यदि पीड़ित परिवार मेरे पास आता है और कोई तहरीर देता है तो जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- विजय आनंद, सीओ मोहम्मदी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed