{"_id":"5b48e48d4f1c1b46748b46a9","slug":"71531503757-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शारदा के घटते जलस्तर व बढ़ते कटान को देखकर ग्रामीणों में बैचेनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शारदा के घटते जलस्तर व बढ़ते कटान को देखकर ग्रामीणों में बैचेनी
Updated Fri, 13 Jul 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो संख्या 13एलकेएच401, 402, 403
शारदा के बढ़ते कटान से ग्रामीणों में बेचैनी
घट रहा जलस्तर पर नदी तेजी से कर रही भू-कटान
मार्गों पर भी घटा पानी, दो दिनों में बढ़ सकता है जलस्तर
पलियाकलां। बीते दिनों बनबसा बैराज से रिलीज किए पानी के बाद शारदा नदी का जलस्तर बढ़ गया था। बीती रात भी जलस्तर बढ़ रहा है, लेकिन सुबह होते ही जलस्तर में गिरावट दर्ज होने लगी। हालांकि सुबह हुई बरसात से नदी पर कुछ खास प्रभाव नहीं पड़ा, लेकिन अब भी शारदा का पानी लाल निशान से ऊपर बह रहा है। नदी का जलस्तर घटने के बाद ग्रामीणों की बेचैनी बढ़ गई है। ऐसा इसलिए क्योंकि नदी का घटता जलस्तर तेज बहाव के कारण भू-कटान तेजी से करता है, जिससे ग्रामीण काफी भयभीत हैं। श्रीनगर गांव में तो घरों के मुहाने पर शारदा नदी पहुंच गई है। हालांकि जलस्तर कम होने से अभी यहां कटान का खतरा टल गया है। जल आयोग के जेई अतुल कुमार पचौरी ने बताया कि बीती रात जलस्तर काफी बढ़ गया था, लेकिन सुबह नौ बजे से नदी के जलस्तर में गिरावट दर्ज हुई। इधर दो दिनों से बनबसा बैराज का गेट भी खुला है, जिसके बाद पानी घट रहा है। उधर नदी के घटते जलस्तर के बाद भू-कटान तेज हो गया है, जिससे ग्रामीणों में हड़कंप मचा है।
फोटो संख्या 13एलकेएच 404
नयापुरवा में शारदा का कटान जारी
मझगईं। कस्बा के मजरा नया पुरवा में शारदा नदी का कहर व कटान सातवें दिन भी जारी रहा। घरों व खेतों को काटने के साथ लोगों के घरों में बाढ़ का पानी घुसने लगा है। जिससे नयापुरवा के ग्रामीणों की मुसीबतें बढ़ती जा रही हैं। ग्रामीणों ने बताया कि जिस हिसाब से शारदा नदी तांडव मचा रही है अगर इसी तरह तांडव जारी रहा तो कई घर जल्द ही नदी के आगोश में समा जाएंगे। ग्रामीणों ने बताया कि शाम को पानी बढ़ने उनके घरों के द्वार तक पानी आ गया था।
13 एलकेएच 7, 8
फिर कई गांव बने टापू
अमर उजाला ब्यूरो
महेवागंज-सुंदरवल। फूलबेहड़ क्षेत्र में शारदा नदी फिर उफनाई है। दर्जनों गांवों में नदी का पानी तेजी से बढ़ रहा है। इससे बड़े इलाके की फसल डूब रही है। पानी बढ़ने से लोगों की मुसीबत भी बढ़ गई है।
विज्ञापन
करदैया मानपुर गांव से सटे ग्रंट नंबर 12 के बैजनाथपुरवा के पास नदी के खेतिहर इलाके में कटान शुरू हो गया है। वहीं घोसियाना, जंगल नंबर 11, टापरपुरवा, बाबापुरवा, मंझरी, बेचनपुरवा, बेड़हा समेत दर्जनों गांव टापू बन गए हैं। पानी की धार से आधा दर्जन झोपड़ीनुमा घर भी धराशाई हो गए। शासन प्रशासन का कोई भी नुमाइंदा मदद तो दूर हालचाल लेने भी नहीं पहुंचा। जरूरत का सामान लाने के लिए लोग नाव का सहारा ले रहे हैं। जंगल नंबर 11 गांव निवासी अशोक कुमार, राजेश, हेमराज आदि ने बताया की दो दिनों से नदी का पानी गांव में बढ़ रहा है। शुक्रवार तक नदी ने कई गांवों को चारों ओर से घेर लिया है। ग्रामीणों ने कहा कि बनवसा से छोड़े गए अतिरिक्त पानी की वजह से ऐसे हालात बने हैं।