फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   बार्डर पर एसएसबी ने संदिग्ध नेपाली युवती को पकड़ा

बार्डर पर एसएसबी ने संदिग्ध नेपाली युवती को पकड़ा

Sun, 15 Apr 2018 07:59 PM IST
Updated Sun, 15 Apr 2018 07:59 PM IST
विज्ञापन
बार्डर पर एसएसबी ने संदिग्ध नेपाली युवती को पकड़ा
फोटो संख्या 15एलकेएच401
विज्ञापन

एसएसबी ने बार्डर पर संदिग्ध
नेपाली युवती को पकड़ा
दिल्ली जाने की फिराक में थे युवती, पूछताछ में फंसी
नेपाल निवासी युवक ने बुलाया था दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो
गौरीफंटा।
39वीं वाहिनी एसएसबी की गौरीफंटा कंपनी ने शनिवार की देर शाम एक संदिग्ध नेपाली युवती को सीमा स्थित चेक पोस्ट पर पकड़ा है। पूछताछ के दौरान युवती सही जवाब नहीं दे सकी और दिल्ली में एक नेपाली युवक के बुलाने पर दिल्ली जाने की बात कही, जिसके बाद एसएसबी ने उससे अन्य पूछताछ की। फिर उसे नेपाल पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है।

गौरीफंटा चेक पोस्ट पर तैनात प्रभारी उपनिरीक्षक भगवान सहाय मीणा ने शनिवार की देर शाम को नेपाल से भारत को आई एक नेपाली युवती को रोककर उससे पूछताछ की। वह जवाब सही नहीं दे पाई। जिसके बाद कंपनी कमांडर सहायक कमांडेंट विकास प्रताप सिंह चौहान एवं निरीक्षक संजीव कुमार गुप्ता को इसकी सूचना दी गई। सहायक कमांडेंट विकास प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि पूछताछ में युवती का नाम भावना डाडी पुत्री दलबहादुर डाडी पता चला है। वह 19 वर्ष की है और शुक्लाफांटा वार्ड नंबर छह जिला कंचनपुर की रहने वाली है। युवती ने बताया कि उसके माता-पिता पांच साल की उम्र में ही उसे छोड़कर चले गए थे, तब से वह अपनी चाची के साथ रहती है। बताया कि उसकी चाची उसे बहुत प्रताड़ित करती थीं और वह विभिन्न जगहों पर घरेलू कार्य किया करती थी। इसी दौरान दो वर्ष पूर्व उसकी मुलाकात एक नेपाली व्यक्ति काठमांडू निवासी कृष्णा से हुई थी। उसके बाद कृष्णा दिल्ली चला गया था। वह कृष्णा से मिलने जा रही थी। दिल्ली में रविवार की सुबह आईएसबीटी में उनकी मुलाकात तय थी। एसएसबी ने उससे पूछताछ के बाद उसको नेपाल पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed