फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   70-year-old farmer killed by tiger in Lakhimpur Kheri

UP News: लखीमपुर खीरी में 70 साल के किसान को बाघ ने मार डाला, खेत में मिला शव; इलाके में दहशत

Tue, 22 Jul 2025 08:05 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 22 Jul 2025 08:05 PM IST
सार

लखीमपुर खीरी जिले में बाघ ने एक किसान की जान ले ली। किसान का शव मंगलवार शाम केले के खेत में मिला। उसके शरीर पर गहरे जख्म थे। हालांकि वन अधिकारी ने तेंदुए का हमला बताया है। 

विज्ञापन
70-year-old farmer killed by tiger in Lakhimpur Kheri
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी के धौरहरा वनरेंज के गांव मल्लबेहड़ में केले के खेत में काम कर रहे किसान को बाघ ने मार डाला। मंगलवार शाम को हुई घटना से इलाके में दहशत फैल गई। सूचना मिलने के बाद वन विभाग और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन


धौरहरा वनरेंज के गांव लखनपुरवा निवासी सोबरन लाल केवट (70 वर्ष) मंगलवार शाम मल्लबेहड़ गांव पास खेत में काम करने गए थे। वहीं खेत में बैठे बाघ ने हमला कर उन्हें मार डाला। ग्रामीणों ने खेत में उनका अधखाया शव देखा तो वन विभाग को सूचना दी। 
विज्ञापन


वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। क्षेत्रीय वनाधिकारी नृपेंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि तेंदुए के हमले से बुजुर्ग की मौत हुई है। पीड़ित परिवार को सहायता दी जाएगी। ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण बोले- चार दिन से खेतों में घूम रहा था बाघ
वनरेंज धौरहरा के गांव लखनपुरवा मल्लबेहड़, जटपुरवा और लुधौरी रेंज के लौखनियां गांव के बाहर खेतों में चार पांच दिन से बाघ देखा जा रहा था। ग्रामीणों ने इसकी सूचना भी दी वन विभाग को दी थी। फिर भी वन विभाग ने ध्यान नहीं दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed