फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   7 thieves involved in theft incidents arrested, three absconding

Lakhimpur Kheri News: चोरी की घटनाओं में शामिल 7 चोर गिरफ्तार, तीन फरार

Wed, 04 Sep 2024 11:37 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 04 Sep 2024 11:37 PM IST
विज्ञापन
7 thieves involved in theft incidents arrested, three absconding
लखीमपुर खीरी। चोरी की घटना को अंजाम देने वाले एक गिरोह के सात चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस दौरान तीन चोर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने जामा तलाशी के दौरान चोरी की रकम, जेवर और घटना में प्रयोग होने वाला तमंचा, कारतूस बरामद किया है। चोरों ने शहर में हुई कई चोरियों में शामिल होने की बात कबूली है। पुलिस ने राजापुर से रामापुर जाने वाली दाहिनी नहर पटरी से आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

पुलिस ने इस्लामुद्दीन निवासी मोहल्ला सीर्श उत्तरी थाना तम्बौर जनपद सीतापुर, गौरव निवासी ग्राम घुरघुट्टा खुर्द थाना खमरिया, राज शुक्ला निवासी मोहल्ला बाबूराम सर्राफानगर, गुलफाम निवासी मोहल्ला महाराज नगर, अयान निवासी मोहल्ला महाराज नगर, शाहरुख निवासी गोल्हावापुर व उवैद निवासी मोहल्ला हिदायतनगर को गिरफ्तार किया है। इनके पास से कुल 93,121 रुपये, सोने-चांदी के जेवर, दो मोबाइल फोन, एक तमंचा, दो कारतूस बरामद किए हैं।
विज्ञापन

मीडिया सेल से मिली जानकारी के अनुसार, उक्त चोर संगठन बनाकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देकर भाग जाते थे। आरोपियों ने सदर कोतवाली क्षेत्र में चार चोरी की घटनाएं कबूली हैं। पकड़े गए इस्लामुद्दीन पर लखीमपुर, सीतापुर में विभिन्न धाराओं में कुल आठ मुकदमें, गौरव पर चार मुकदमें, राज शुक्ला पर तीन, गुलफाम पर नौ मुकदमें दर्ज हैं। वहीं अयान पर दो, शाहरुख पर दो, उवैद पर एक मुकदमा पंजीकृत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



एक चोर को पकड़ा तो किया खुलासा

छोटी छोटी घटनाओं में पीठ थपथपाने वाली कोतवाली पुलिस ने बीते दिनों हुए चोरी के खुलासे में एक चोर को पकड़कर पीठ थपथपाई थी। चोर ने शहर में कई चोरियों की घटनाओं को अंजाम देने की बात स्वीकारी थी। बुधवार को भी कोतवाली पुलिस ने चोरी की घटनाओं का खुलासा किया लेकिन किसी को कोई भनक तक नहीं लगने दी। दोपहर बाद मीडिया सेल ने प्रेसनोट जारी करते हुए खानापूर्ति कर दी। इसको लेकर तरह तरह की चर्चाएं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed