फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   क्वार्टर फाइनल में लखनऊ, बरेली, सैफई और गोला की टीम विजयी

क्वार्टर फाइनल में लखनऊ, बरेली, सैफई और गोला की टीम विजयी

Fri, 21 Dec 2018 12:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 21 Dec 2018 12:03 AM IST
विज्ञापन
क्वार्टर फाइनल में लखनऊ, बरेली, सैफई और गोला की टीम विजयी

विज्ञापन
क्वार्टर फाइनल में लखनऊ, बरेली, सैफई और गोला की टीम विजयी
गोला गोकर्णनाथ। कृषक समाज इंटर कॉलेज मैदान पर खेले जा रहे 56वें प्रादेशिक हाकी टूर्नामेंट के चौथे दिन हुए क्वार्टर फाइनल में चार मैच खेले गए, जिसमें लखनऊ, बरेली, सैफई और गोला की टीमें विजयी रहीं। जिसके साथ ही चारों टीमों ने सेमी फाइनल में अपनी जगह सुरक्षित कर ली है।
प्रादेशिक हाकी टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल मैचों का शुभारंभ मुख्य अतिथि गुरु हरिकिशन डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ. निर्मल सिंह और प्रधानाचार्य डॉ. लखपतराम वर्मा ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर कराया।
विज्ञापन

क्वार्टर फाइनल का पहला मैच जीएफ कॉलेज शाहजहांपुर और केडी सिंह बाबू सोसायटी लखनऊ के बीच खेला गया। तीसरे मिनट में लखनऊ के खिलाड़ी अभिषेक यादव, 22 वें मिनट में शाहजहांपुर के खिलाड़ी अलमस, 42 वें मिनट में लखनऊ के खिलाड़ी मनीष साहनी, 51 वें मिनट में लखनऊ के खिलाड़ी अभिषेक ने, 54 वें मिनट में लखनऊ के ही प्रशांत ने पेनाल्टी कॉर्नर से गोल कर लखनऊ टीम को 4-1 से विजय दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरा मैच फर्रुखाबाद हाकी व गुरु नानक क्लब बरेली के मध्य प्रारंभ हुआ।11 वें मिनट में बरेली के साहिल ने 16 वें 20 वें मिनट में विनय, 26 वें मिनट में साहिल, 41 वें मिनट में धर्मेंद्र ने पेनाल्टी कार्नर से गोल किया उसके बाद 46 और 49 वें मिनट में बरेली के ही खिलाड़ी राहुल ने फील्ड गोल कर बरेली टीम को एकतरफा 7-0 से जीत दिला दी।
तीसरा मैच मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई तथा स्टार इलेवन क्लब बलरामपुर के मध्यक हुआ। सातवें मिनट में सैफई के खिलाड़ी राजा अली, 15 वें मिनट में नितेश, 19वें मिनट में फैहर, 60 वें मिनट में सैफई के ही दीपक ने फ़ील्ड गोल कर सैफई टीम को 4-0 से विजयी बनाया।
चौथा मैच ध्यानचंद क्लब गोला तथा हॉकी क्लब गाजियाबाद के खेला गया। चौथे, 13वें, 21वें, 23वें, और 45वें मिनट में गोला के शिवम ने नानस्टाप गोल कर अपनी टीम को बढ़त दिलाई। निर्धारित समय के अंतिम पड़ाव में 56 वें मिनट में गोला के खिलाड़ी अजय पाल ने फील्ड गोल कर ध्यानचंद क्लब गोला टीम को 6-0 से जीत दिला दी। जिसके साथ ही चारों टीमों ने सेमी फाइनल में अपना स्थान सुनिश्चित कर लिया है।
ऋषित कुमार, खुर्शीद, रवि जायसवाल, मनीष कुमार, मोहम्मद तारिक ने अंपायरिंग की। टेक्निकल टेबल पर राजेंद्र निषाद, राजर्षि शुक्ल, कौशल किशोर मौजूद रहे।
इस मौके पर सुशील मिश्रा, डॉ. सूर्यप्रकाश, बाल कृष्ण मिश्र, बालकराम वर्मा, वीरेंद्र कुमार, बालक राम वर्मा, रणवीर सिंह, डॉ. अनिल, इंद्रसेन वर्मा, सतीश चंद्र बाजपेई, श्याम मूर्ति शुक्ला आदि मौजूद रहे।

----------
सेमी फाइनल आज
प्रादेशिक हाकी टूर्नामेंट का सेमी फाइनल का पहला मैच केडी सिंह बाबू मेमोरियल सोसाइटी लखनऊ और गुरुनानक क्लब हाकी बरेली, दूसरा मैच ध्यानचंद क्लब गोला और ध्यानचंद स्पोर्ट्स सैफई के बीच खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed