फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   हेराफेरी कर अपने नाम दर्ज कराई सरकारी भूमि

हेराफेरी कर अपने नाम दर्ज कराई सरकारी भूमि

Sat, 17 Nov 2018 12:12 AM IST
Updated Sat, 17 Nov 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
हेराफेरी कर अपने नाम दर्ज कराई सरकारी भूमि
धौरहरा। तहसील क्षेत्र में भूमाफिया का जाल इतना मजबूत है कि वह सरकारी अभिलेखों में हेराफेरी कर दूसरों की जमीन हड़प रहे हैं। सुजानपुर गांव में भूमाफिया ने ग्राम समाज की भूमि अपने नाम दर्ज करा ली। खेतौनी बदलने पर जब खाता उनके नाम दर्ज हो गया तो फर्जी अमलदरामद का आदेश ही कम्प्यूटर से डिलीट कराकर भूमि मालिक बन बैठे। एसडीएम धौरहरा ने इस तरह किए गए 85 एकड़ का भूमि घोटाले को पकड़ा है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत सुजानपुर की 85 एकड़ ग्रामसमाज की भूमि का 2012 में भूमाफिया तत्कालीन एसडीएम से फर्जी 229बी का आदेश कराकर सरकारी भूमि के मालिक बन बैठे। इस आदेश से पहले लेखपाल और राजस्व निरीक्षक ने अपनी अपनी रिपोर्ट भी भू माफिया के पक्ष में लगा दी और नामांतर बही में दर्ज आदेश को खेतौनी में भी दर्ज करा दिया। इसके बाद कंप्यूटर में दर्ज आदेश को हटाकर भूमाफिया को सीधे ग्राम समाज की भूमि पर खातेदार संक्रमणीय भूमिधर बना दिया। जो पचासी एकड़ भूमि कभी सरकारी हुआ करती थी उसके अब भू.माफिया मालिक बन बैठे।
विज्ञापन

एक शिकायत के आधार पर एसडीएम आशीश कुमार मिश्रा ने मामले को संज्ञान में लिया और राजस्व अभिलेख नामांतर बही सहित कंप्यूटर खैतौनी का निरीक्षण किया। नामांतर बही ने लाल पेन से बड़ा आदेश दर्ज तो मिला पर कंप्यूटर से आदेश गायब था। उसके स्थान पर सीधे खातेदारों के नाम अंकित मिले। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम ने एनआईसी से कंप्यूटर रिपोर्ट और पुरानी पत्रावली तलब करते हुए जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम आशीष कुमार मिश्रा ने बताया कि सुजानपुर की 85 एकड़ भूमि पर भूमाफिया ने राजस्व अधिकारियों की मिलीभगत से अपने नाम दर्ज कराई है। जांच की जा रही है। दोषियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।


रामनगर बगहा और गुलरिया के खातों की भी जांच शुरू
धौरहरा। जहा रामनगर बगहा गांव में चकमार्ग, शमशान तालाब और बंजर परती ग्राम समाज की भूमि पर भू माफिया अपने नाम दर्ज कराकर सैकड़ों एकड़ भूमि पर कुंडली मारे बैठे हैं वही गुलरिया तालुके अमेठी में 800 पट्टेदारों की भूमि पर भूमाफिया का अबैध कब्जा है। इसके लगावा 16 वन ब्लॉक की वन भूमि को भी भू माफिया कब्जाए हैं। वन विभाग इन माफिया से अपनी भूमि खाली नही करा पा रहा है। एसडीएम ने राजस्व टीम गठित कर रामनगर बगहा और गुलरिया तालुके अमेठी के खातों की भी जांच शुरू कराई है। एसडीएम आशीष कुमार मिश्रा ने बताया कि तीन राजस्व निरीक्षक और पांच लेखपालों की टीम गठित कर जांच करा रहे हैं। जल्द ही भूमाफिया पर मुकदमा दर्ज कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed