{"_id":"5ba3ac3a867a557eab5acd5c","slug":"61537453114-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, महिला की मौत
Updated Thu, 20 Sep 2018 07:48 PM IST
विज्ञापन
दो बाइकों की सीधी टक्कर में महिला की मौत
क्रासर
एक बाइक चालक भी गंभीर रूप से घायल
दोनों बाइक सवारों में कोई नहीं लगाए था हेलमेट
फोटो संख्या 20एलकेएच401, 402
पलियाकलां। पलिया-भीरा रोड पर शारदा पुल के पास दो बाइकों की सीधी टक्कर में एक बाइक पर सवार महिला की अस्पताल में मौत हो गई। वहीं दूसरी बाइक चला रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। दोनों बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। उधर, सूचना पर अस्पताल पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना के बाद मृतका के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
भीरा थाना क्षेत्र के गांव सोनपीपर भानपुर निवासी रामस्वरूप का बेटा वीरेंद्र अपनी मां 60 वर्षीय माया देवी को लेकर पलिया अस्पताल में भर्ती लड़की को देखने आ रहा था। बताया जाता है कि वह जैसे ही शारदा पुल पर पहुंचा तभी सामने से आ रही बाइक से उसकी बाइक टकरा गई। दुर्घटना में माया देवी गंभीर रुप से घायल हो गईं। उनको अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, दूसरी बाइक पर सवार मझगईं निवासी 25 वर्षीय मुकेश कुमार भी गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे लोगों ने एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलने पर चौकी इंचार्ज कल्लू सिंह पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर जिला मुख्यालय भेजा है। उधर, महिला की अचानक हुई मौत के बाद उसके परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। अस्पताल में परिजनों और परिचितों का तांता लगा रहा। चारों तरफ चीख पुकार मची रही।