{"_id":"5b536ed04f1c1b4e748b63d2","slug":"61532194512-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आबादी के पास पहुंचा बाघ, दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आबादी के पास पहुंचा बाघ, दहशत
Updated Sat, 21 Jul 2018 11:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
21एलकेएच 15
बाघ ने पड्डे को बनाया निवाला
भैंस को किया घायल, आबादी के पास पहुंचा
अमर उजाला ब्यूरो
तिकुनिया। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खैरटिया क्षेत्र में बाघ ने हमला कर एक पड्डे को मार डाला, जबकि भैंस को बुरी तरह जख्मी कर दिया। मवेशी चराने के दौरान हुए बाघ के हमले से ग्रामीणों में दहशत है।
ग्राम पंचायत खैरटिया के मजरा नया पिंड निवासी गुरमीत सिंह ने बताया कि उसके पिता इंदर सिंह के अलावा सूरज, गुरुचरण, वीर सिंह आदि आबादी से आधा किलोमीटर दूर दोपहर करीब डेढ़ बजे मवेशी चराने गए थे। मवेशी चराने के दौरान एक बाघ ने अचानक उनके मवेशियों पर हमला बोल दिया। बाघ को देखकर चरवाहों में अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों ने भाग कर किसी तरह जान बचाई और बड़ी संख्या में लोगों को एकत्र कर ले गए और शोर मचाया। शोर मचाने पर बाघ भाग गया।
इस बीच बाघ ने इंदरसिंह की भैंस को जख्मी कर दिया और उसके पड्डे को मार डाला। ग्रामीण गुरमीत सिंह ने बताया कि आबादी से आधा किलोमीटर दूरी पर ही लोग मवेशियों को चरा रहे थे। बाघ दिखने से पूरे गांव में हड़कंप मचा हुआ है। गुरमीत सिंह ने बताया कि उन्होंने इसकी सूचना वन विभाग को दे दी है। वन दरोगा सुरेंद्र सिंह ने बताया कि मौके पर वन विभाग टीम को भेजा जा रहा है। बाघ की निगरानी कराई जाएगी।