फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   प्रधानमंत्री की रैली का खीरी में असर, रात में भी खुलेंगे अस्पताल

प्रधानमंत्री की रैली का खीरी में असर, रात में भी खुलेंगे अस्पताल

Sat, 21 Jul 2018 12:02 AM IST
Updated Sat, 21 Jul 2018 12:02 AM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री की रैली का खीरी में असर, रात में भी खुलेंगे अस्पताल
21 एलकेएच 14
विज्ञापन


मोदी आज शाहजहांपुर में खौफ खीरी में
स्वास्थ्य महकमा अलर्ट, रात को भी खुलेंगे सीएचसी और पीएचसी
एसीएमओ को भी अपने क्षेत्र में तैनात रहने के निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की किसान कल्याण रैली 21 जुलाई को शाहजहांपुर में है, लेकिन खौफ लखीमपुर खीरी में है। जिले से करीब 35 हजार किसान और कार्यकर्ताओं के रैली में पहुंचने की उम्मीद है। किसी प्रकार की अनहोनी की आशंका के मद्देनजर जिले का स्वास्थ्य महकमा भी अलर्ट हो गया है। सीएमओ ने सभी सीएचसी,पीएचसी को रात में खुले रहने, अधीक्षकों को मौजूद रहने के निर्देश जारी किए हैं। वहीं 108 एंबुलेंस भी सीएचसी के बजाय हाईवे पर मौजूद रहेंगी।
शनिवार को शाहजहांपुर में होने वाली प्रधानमंत्री की किसान कल्याण रैली में अधिक से अधिक लोगों को ले जाने के लिए भाजपाइयों ने पूरी ताकत लगा दी। इसमें करीब 35 हजार लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। इसके लिए वाहनों की व्यवस्था की गई है। रैली के दौरान किसी भी अनहोनी से निपटने के लिए शासन ने जिले में अलर्ट जारी कर दिया है, जिससे आने जाने के दौरान होने वाली किसी अनहोनी में लोगों को तत्काल चिकित्सीय सुविधा मुहैया कराई जा सके।
विज्ञापन

..........
आज रात भर खुलेंगी सीएचसी, पीएचसी
प्रभारी सीएमओ डॉ.बलबीर सिंह ने बताया कि रैली को लेकर सभी सीएचसी, पीएचसी रात में भी खुली रहेंगी और प्रभारी मय स्टाफ के मौजूद रहेंगे। उन्होंने बताया कि सीएचसी अधीक्षकों को आठ बेड रिजर्व रखने और एंबुलेंसों को सीएचसी के बजाय रोड पर खड़ा रखने के लिए निर्देशित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
जिला अस्पताल में भी तैयारियां पूरी
सीएमएस डॉ.आरके वर्मा ने बताया कि रैली को लेकर अस्पताल के डॉक्टरों को अलर्ट रहने एवं रैली समाप्त के बाद से 24 घंटे तक जिला मुख्यालय न छोड़ने, मोबाइल खुला रखने के निर्देश जारी किए गए हैं।
.......
एसीएमओ भी क्षेत्र में रहेंगे मौजूद
प्रभारी सीएमओ ने बताया कि सभी एसीएमओ को अपने अपने क्षेत्र में मौजूद रहने एवं संबंधित पीएचसी सीएचसी के अधीक्षकों से संपर्क स्थापित रखने के लिए कहा गया है। उन्होंने बताया कि एसीएमओ डॉ. मातादीन पसगवां, डॉ.रवींद्र शर्मा मोहम्मदी, डॉ.रवींद्र नाथ बांकेगंज र डॉ.आरपी दीक्षित एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस एवं रैपिड रिस्पॉंस टीम के साथ जिला मुख्यालय पर रहेंगे।

.....
यहां पर मौजूद रहेंगी एंबुलेंस
जिले के 108 एंबुलेंस सेवा के रमाशंकर शुक्ला ने बताया कि जिले में 108 एंबुलेंसों की संख्या 28 हैं। जो रैली के दौरान ईसानगर, खमरिया, मैगलगंज, जेबीगंज, औरंगाबाद, नकहा, मितौली, गोला, मोहम्मदी, पलिया आदि हाइवे पर मौजूद रहेंगी। किसी भी आपातस्थित से निपटने के लिए 102 एंबुलेंस भी अलर्ट रहेंगी।
.......

रैली को लेकर सीएचसी पीएचसी को अलर्ट कर दिया है। अधीक्षक रात में भी सीएचसी, पीएचसी पर रुकेंगे और एसीएमओ भी अपने अपने क्षेत्र में मौजूद रहेंगे।
-डॉ.बलबीर सिंह प्रभारी सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed