{"_id":"5b4f82a34f1c1b8f568b510c","slug":"61531937443-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोलिंग जीप में लगी आग, टीम में मची अफरा-तफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेट्रोलिंग जीप में लगी आग, टीम में मची अफरा-तफरी
Updated Wed, 18 Jul 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेट्रोलिंग जीप में लगी आग, टीम में मची अफरातफरी
बांकेगंज (लखीमपुर खीरी)। दुधवा टाइगर रिजर्व के कोर जोन एरिया में मानसून पेट्रोलिंग के दौरान सरकारी जीप की बैटरी में स्पार्किंग होने से जीप में आग लग गई। जीप से धुंवा निकलते देख वनकर्मियों के होश उड़ गए। आनन-फानन टीम ने जीप से उतरकर इंजन में लगी आग को किसी तरह बुझाया।
घटना मंगलवार रात करीब 11 बजे की है। दुधवा टाइगर रिजर्व किशनपुर सेंक्चुरी की मैलानी कोर जोन एरिया (वन्यजीव विहार) रेंजर नसीम अहमद, वन दरोगा गणेश शंकर शुक्ला, शशि भूषण श्रीवास्तव, वन रक्षक मोहन राम, हरीशंकर, सुभाष जीप पर सवार होकर जंगल के रास्तों पर मानसून पेट्रोलिंग कर रहे थे। बरगद चौकी और मड़हा वन मार्ग पर पेट्रोलिंग टीम को जीप से धुंवा निकलता दिखाई दिया। किसी अनहोनी की आशंका के चलते आनन-फानन गश्ती टीम जीप से उतरी। ड्राइवर ने जब जीप का बोनट उठाया तो पता चला कि इंजन में आग लगी है। वनकर्मियों ने जंगल के गड्ढों में भरे पानी से किसी तरह आग बुझाई। रेंजर ने बताया कि यदि पेट्रोल जीप होती तो बड़ा हादसा हो सकता था।